विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:41 AM (IST)

काकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। 

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया ( फोटो स्रोत : जागरण )

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया।

  2. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में 'कॉकरेच आंदोलन' पर बोलने वाले थे।

  3. सीजेपी ने सत्ता के इशारे पर रोकने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, प्रेट्र। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया।

उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ‘कॉकरेच आंदोलन’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

एक्स पर पोस्ट में दास ने कहा कि लंदन के लिए रात एक बजे की उड़ान में सवार होने से पहले उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर पर रोक दिया गया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति के इशारे पर ये सब किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'सड़कों पर साथ लेकिन मंच से नदारद', रामलीला मैदान में नजर नहीं आई CJP; सिर्फ दूरी या सियासी मजबूरी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।