Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    देश की सबसे ऐतिहासिक शादी और राष्ट्रपति भवन में विवाह करने की इजाजत, जानते हैं कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 02:55 PM (IST)

    पूनम के व्यवहार से द्रौपदी मुर्मु बेहद प्रभावित हैं। जब उन्हें पता चला कि जम्मू कश्मीर में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी से पूनम का विवाह तय हो गया है। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में उनके विवाह समारोह की व्यवस्था करने का आदेश किया। राष्ट्रपति के आदेश के बाद से शादी में शामिल होने वालों के नाम की सूची तैयार की गई है।

    Hero Image
    राष्ट्रपति भवन में होने वाली है शादी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में एक शादी होने वाली है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो भारत की सबसे ऐतिहासिक शादी होगी। आखिर ये ऐतिहासिक शादी कैसे है और राष्ट्रपति भवन में किसे शादी करने की इजाजत मिल गई? सारे सवालों का जवाब यहां है...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता 12 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी कोई साधारण नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक शादी होने वाली है। उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में होगी। ये वही पूनम गुप्ता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कमांडो बताया गया था।

    पूनम गुप्ता को पीएम मोदी के साथ चलते देखा गया था, जिसके बाद ये चर्चा शुरू हुई थी कि ये पीएम मोदी की महिला कमांडो हैं।

    कैसे मिली इजाजत?

    देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास राष्ट्रपति भवन में पूनम गुप्ता का विवाह होने वाला है।  इस शादी में परिवार के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

    राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित मदर टेरेस कॉम्पलेक्स में पूनम गुप्ता शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर उनको राष्ट्रपति भवन में शादी करने की इजाजत कैसे मिल गई? दरअसल, पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने राष्ट्रपति भवन में शादी करने की इच्छा जताई थी और उनसे अनुरोध किया था।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम गुप्ता के प्रोफेशनिलज्म, देश की सेवा के प्रति समर्पन और डेडिकेशन देखकर उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। 

    कौन हैं पूनम गुप्ता?

    दुल्हन बनने जा रहीं पूनम गुप्ता सीआरपीएफ की सहायक महिला कमांडो हैं और अभी वो राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के पद पर तैनात हैं। 74वें गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने महिला दल का नेतृत्व किया था।

    उनकी शादी अवनाश कुमार के साथ होने वाली है और वो सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वो जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

    पूनम गुप्ता मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं। वो हमेशा से ही पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं और उनके पास मैथमेटिक्स में डिग्री और इंग्लिश लिटरेचर की मास्टर डिग्री है। उन्होंने ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से बी.एड किया है। 2018 में उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ में 81वीं रैंक हासिल की थी।

    Disclaimer: हमने खबर में तथ्यात्मक सुधार किया है और इस त्रुटि के लिए हमें खेद है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।