विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरवरी की गर्मी ने निकाला पसीना, अब March का Weather तोड़ेगा रिकॉर्ड? मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा अगला महीना

Published: Fri, 28 Feb 2025 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2025 06:01 PM (IST)

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी के गर्म मौसम के बाद मार्च में देश के अधिकांश क्षेत्रों में ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव की संभावना जताई है (फोटो: जागरण)
मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव की संभावना जताई है (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. फरवरी ने तोड़ा बीते 74 साल का रिकॉर्ड
  2. मार्च में भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
  3. सर्दियों में बोई जाने वाली फसलों पर पड़ेगा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी बीतने के बाद जब फरवरी का महीना आता है, तो ठंडक थोड़ी कम होती चली जाती है। इसी महीने में वसंत पंचमी भी पड़ती है, जब सुबह-सुबह पौधों पर ओस की बूंदें दिखलाई पड़ती हैं, फूलों की खुशबू के बीच गुनगुनी धूप कभी इतराती, कभी छिपती-सी महसूस होती है।

लेकिन इस साल मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला सा रहा। फरवरी महीने में ही तापमान इतना बढ़ गया कि ओस की बूंदें तो छोड़िए, धूप में निकलने से लोग भी कतराने लगे। देश के ज्यादातर हिस्सों ने इस साल फरवरी ऐसी ही देखी है। अब मार्च को लेकर सबके मन में संशय है।

औसत से अधिक रहेगा तापमान

हर साल के मुकाबले इस साल फरवरी ज्यादा गर्म रही। पिछले कुछ रिकॉर्ड भी टूटे और उससे ज्यादा टूटी लोगों की उम्मीदें। लेकिन कल से मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की ही तरह मार्च में भी तापमान चढ़ा हुआ रहने वाला है।

मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डीएस पाई ने बताया कि मार्च के महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से ऊपर रहने वाला है। इससे सर्दियों में बोई जाने वाली गेहूं, चना और रेपसीड जैसी फसलों को नुकसान हो सकता है।

फरवरी ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड

  • फरवरी की गर्मी ने बीते 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 27 फरवरी को दिल्ली में सबसे अधिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा।

(फोटो: पीटीआई/फाइल)

  • हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मार्च से मई 2025 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।

(फोटो: पीटीआई/फाइल)

  • विभाग का कहना है कि मार्च 2025 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों और मध्य भारत के दक्षिण के पड़ोसी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की सांभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां आंधी और ओले गिरने की चेतावनी; 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम