Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Tue, 17 Mar 2020 09:41 AM (IST)

    मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का आज निधन हो गया है। उनकी 88 वर्ष की उम्र में मृत्यु हुई है।

    मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन

    नई दिल्ली, एएनआइ। मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का आज निधन हो गया है। उनकी 88 वर्ष की उम्र में मृत्यु हुई है। जयराम कुलकर्णी ने कई फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर भूमिका निभाई है, उनके काम को फैंस ने खूब पसंद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयराम ने कई मराठी फिल्मों में काम किया है, चल उठ के मुम्बई, खटयाल सास, नथमल सून, नेवर ट्रुथ, माई पति इज अ मिलियनेयर, मैं यही पति हूं, रंगा संगत, कंपकंपी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'प्रेम दीवाने' (1992), 'जुंज तुझी माझी' (Zunz Tujhi Majhi) (1992) और 'दे दनादन' (1987) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

    एक्टर का जन्म अंबजजे के गांव सोलापुर में बरशी तालुका के पास हुआ था। उन्होंने कई नाटक में भी काम किया है। कॉलेज में उन्होंने ब्रिजेस श्रीकांत मोघे और शरद तलवलकर के साथ नाटक 'अम्मलदार' में 'हनमाय' की भूमिका निभाई। अभिनेता ने ऑल इंडिया रेडियो में भी कां किया है।