Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयुष्मान भव अभियान के तहत 70,000 से अधिक लोगों ने अंगदान का लिया संकल्प: मनसुख मंडाविया

    Ayushman Bhav campaign केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भव अभियान के तहत 70 हजार से अधिक लोगों ने अपने अंगदान करने का संकल्प लिया है। अंगदान का संकल्प लेने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से अंगदान के लिए शपथ लेने का भी आग्रह किया।

    By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Tue, 03 Oct 2023 10:32 PM (IST)
    Hero Image
    आयुष्मान भव अभियान के तहत 70,000 से अधिक लोगों ने अंगदान का लिया संकल्प: मनसुख मंडाविया (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भव अभियान के तहत 70 हजार से अधिक लोगों ने अपने अंगदान करने का संकल्प लिया है। अंगदान का संकल्प लेने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंगदान के संकल्प लेने वालों में सबसे अधिक हैं महाराष्ट्र के लोग

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से अंगदान के लिए शपथ लेने का भी आग्रह किया। अंगदान के संकल्प लेने वालों में सबसे अधिक महाराष्ट्र के लोग हैं। इसके बाद तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का स्थान है।

    स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर लगाया स्वास्थ्य मेला

    मंडाविया ने बताया कि अबतक 63.8 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जबकि 1,13,41,303 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आईडी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर 2,69,422 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया और इसमें लगभग 161 लाख लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 9,970 स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए, जिनमें 17 सितंबर से 22.9 लाख से अधिक मरीज पंजीकृत हुए।

    मनसुख मंडाविया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 5,506 बड़ी सर्जरी और 25,716 छोटी सर्जरी की गई है। इसके अलावा 52,370 बड़ी और 32,805 छोटी सर्जरी की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 14,157 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और 2,27,974 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है। इसके अलावा 1,08,802 आयुष्मान सभाएं आयोजित की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये की सौगात, PM मोदी बोले 'रेलवे जल्द करेगा 100 फीसद विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा'

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधीनगर से की थी अभियान की शुरुआत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर से इस अभियान की शुरुआत की थी। मनसुख मांडविया ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के आगरा में आयुष्मान भव अभियान के तहत अंगदान की प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया था।

    यह भी पढ़ें- संसद की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई हैं बिहार की 195 जातियां, जातिवार गणना के बाद हक मांगने आ सकती हैं आगे