विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने 40 टीबी के मरीजों को लिया गोद, ट्वीट कर लोगों से भी किया आग्रह

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 02:24 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 02:32 PM (IST)

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इन टीबी रोगियों के इलाज का खर्च उठाएंगे । शनिवार ...और पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की फाइल फोटो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सरकार ने कई तरह के जनलाभकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 72 टीबी रोगियों को गोद लिया है। मंडाविया इन रोगियों का इलाज का खर्च उठाएंगे। शनिवार को उन्होंने अपने जन्मस्थान गुजरात के पलिताना से इन 40 टीबी (तपेदिक) रोगियों को गोद लिया है।

इसके साथ ही मंडाविया ने ट्विटर पर लोगों से टीबी रोगियों को गोद लेने का आग्रह किया है। मंडाविया ने ट्विटर पर लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मैंने अपने जन्मस्थान पलिताना से 40 टीबी रोगियों को गोद लिया है। आइए हम सब मोदी जी की मानवता के इस सेवा कार्य में शामिल हों और जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत का निर्माण करें। आप सभी को भी टीबी मरीजों को अपनाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक https://communitysupport.nikshay.in, भी शेयर किया है।

CII ने टीबी मुक्त अभियान में लिया हिस्सा

वहीं, टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने पोषण संबंधी सहायता प्रदान करके 35,000 से अधिक तपेदिक (टीबी) रोगियों को गोद लेने का निर्णय लिया है। सीआईआई 'टीबी मुक्त अभियान' पहल के माध्यम से 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन के सरकार के प्रयास के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने भी देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक साल का कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इसके तहत हर कोई एक टीबी रोगी को गोद लेगा और एक साल तक उसकी देखभाल करेगा।

2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना है लक्ष्य

बता दें पीएम मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक साल के लिए एक टीबी रोगी को गोद लेने की योजना बनाई गई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता एक साल तक एक मरीज को गोद लेंगे और उनके स्वास्थ्य और जरूरतों की नियमित जांच करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।