Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur Violence: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में फिर से फायरिंग, 100 से अधिक लोग गांव छोड़कर भागे; चार लापता

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 11:45 PM (IST)

    मणिपुर में बुधवार को फिर से गोलीबारी शुरू होने की खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से सटे पहाड़ी इलाकों में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे जिसके बाद से लापता हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता लोगों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

    Hero Image
    मणिपुर के विष्णुपुर जिले में फिर से फायरिंग। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, इंफाल। मणिपुर में बुधवार को फिर से गोलीबारी शुरू होने की खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से सटे पहाड़ी इलाकों में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे, जिसके बाद से लापता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लापता लोगों की तलाश जारी

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता लोगों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि उन चारों लोगों की पहचान दारा सिंह, इबोम्चा सिंह, रोमेन सिंह और आनंद सिंह के रूप में की गई है।

    सूत्रों ने बताया कि हो सकता है उन्हें हथियारबंद लोगों ने बंदी बना लिए हो। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए केंद्रीय बलों से मदद मांगी गई है।

    यह भी पढ़ेंः  क्या 'चिन कुकी' समुदाय खो देगा एसटी का दर्जा? मणिपुर के मु्ख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिए संकेत

    हमले के बाद लोग गांव छोड़कर भागे

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसी बीच हथियारबंद लोगों ने बिष्णुपुर जिले के हाओतक गांव में फिर से हमले किए। उन्होंने कहा कि हमले के बाद 100 से अधिक लोग इलाके छोड़कर भाग गए।

    अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ेंः मणिपुर में अनधिकृत अप्रवासियों के खिलाफ सरकार के अभियान असंवैधानिक पाए गए तो दे देंगे इस्तीफा: बीरेन सिंह