Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur Video: मणिपुर की वीडियो से PM दुखी, SC ने जताई नाराजगी; महिलाओं से अत्याचार मामले में अब तक क्या हुआ?

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 01:22 PM (IST)

    Manipur Viral Video Parade Case मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि ये घटना देश को शर्मसार करने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में नाराजगी जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। जानें वीडियो वायरल होने के बाद मामले में अब तक क्या हुआ..

    Hero Image
    Manipur Viral Video Parade Case मणिपुर की घटना पर पीएम दुखी।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Manipur Viral Video Parade Case मणिपुर में हिंसा के बाद महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं को नग्न कर उनकी इलाके में परेड निकाली गई। 4 मई को हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्यभर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। सड़क से संसद तक इस मामले पर हंगामा मचा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले की जानकारी मिलने पर पीएम मोदी ने भी दुख जताते हुए निंदा की है। पीएम ने कहा कि इस घटना ने न सिर्फ नारियों का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है।

    घटना के बाद से समूचा विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। आइए, जानें आखिर क्या है पूरा मामला और अब तक इसमें क्या-क्या हुआ है...

    • 1- संसद के मानसून सत्र से पहले आज पीएम मोदी ने पत्रकारों को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान मणिपुर मामले पर गहरा दुख जताया और कहा कि ये घटना देश को शर्मसार करने वाली है। बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था तंत्र को और मजबूत करने का अनुरोध किया।
    • 2- महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की है। शाह ने  सीएम को 4 मई को हुई इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
    • 3- दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में मणिपुर पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
    • 4- सुप्रीम कोर्ट ने भी वीडियो सामने आने के बाद चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे "बिल्कुल अस्वीकार्य" बताया और केंद्र और राज्य सरकार को तत्काल कदम उठाने और शीर्ष अदालत को इस बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया।
    • 5- घटना पर केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने ट्विटर, अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से मणिपुर की महिलाओं को वीडियो हटाने को कहा है। 
    • 6- राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मणिपुर घटना की निंदा की। एनसीडब्ल्यू ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर के डीजीपी को तुरंत उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।
    • 7- मणिपुर घटना को लेकर संसद में भी हंगामा देखने को मिला है। इसके चलते 2 बजे तक संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
    • 8- मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कई नेताओं ने मणिपुर पर चर्चा के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में स्थगन नोटिस दिया और सरकार से जवाब मांगा है।
    • 9- मणिपुर वीडियो मामले में कांग्रेस प्रमुख ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को 'भीड़तंत्र' में बदलने का आरोप लगाया। विपक्षी दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का भी आग्रह किया।
    • 10- घटना पर बॉलीवुड से भी रिएक्शन सामने आए हैं। अक्षय कुमार और उर्मिला ने दुख जताया है।