Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur: मणिपुर में रैली में शामिल हुए हजारों लोग, इस खास चीज की मांग के लिए इंफाल में हुआ महाजुटान

    By Agency Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 28 Jun 2024 06:51 PM (IST)

    इंफाल पश्चिम जिले के थाउ मैदान से शुरू हुई रैली करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद खुमान लम्पक स्टेडियम में समाप्त हुई। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी महिलाएं युवा और गांवों के स्वयंसेवकों ने रैली में हिस्सा लिया। लोगों ने पड़ोसी देश म्यांमार से अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए। रैली में लोगों ने मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बचाओ जैसे नारे लगाए।

    Hero Image
    लोगों ने अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए। (फोटो, सोशल मीडिया)

    पीटीआई, इंफाल। मणिपुर में शुक्रवार को हजारों लोग रैली में शामिल हुए और राज्य की क्षेत्रीय व प्रशासनिक अखंडता की मांग की। इंफाल के कई समाजिक संगठनों ने साथ मिलकर रैली का आयोजन किया था।

    इंफाल पश्चिम जिले के थाउ मैदान से शुरू हुई रैली करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद खुमान लम्पक स्टेडियम में समाप्त हुई। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, महिलाएं, युवा और गांवों के स्वयंसेवकों ने रैली में हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए

    लोगों ने पड़ोसी देश म्यांमार से अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए। रैली में लोगों ने 'भारत के मूलनिवासी और नागरिकों को बचाओ', 'अलग प्रशासन नहीं' और 'मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बचाओ' जैसे नारे लगाए।

    ये भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को... VVIP और खास लोगों के लिए छपे दो कार्ड, भगवान-वेद और भव्यता से लैस है निमंत्रण पत्र