Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur: असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों पर बरसाईं गोलियां, फिर खुद को गोली से उड़ाया

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 12:30 PM (IST)

    मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा “...इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    Hero Image
    भारत म्यांमार बॉर्डर पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग की है।

    पीटीआई, इंफाल। मणिपुर में भारत म्यांमार बॉर्डर पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग की है। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने पहले अपने सहकर्मियों पर गोली चलाई, जिसमें कम से कम 6 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    उन्होंने आगे बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई जब असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बाद में उसने खुद को गोली मार ली।

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के अलावा इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, इतनी लगाई गई धाराएं; असम CM ने दी जानकारी

    मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “...इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।" अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल