Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बने मंगलुरु से विधायक खादर; विपक्ष ने नहीं उतारा प्रत्याशी, सर्वसम्मति से चुनाव

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Wed, 24 May 2023 07:54 PM (IST)

    खादर पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी रहे। वह मंगलुरु से विधायक हैं। 2008 में अपने पिता की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट से वह विजयी हुए थे और तब से लगातार विधायक हैं। उन्हें सदन वीर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    Hero Image
    कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बने मंगलुरु से विधायक खादर

    बेंगलुरु, प्रेट्र: पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक यूटी खादर को बुधवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। 53 वर्षीय खादर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले मुस्लिम हैं। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने खादर के नाम का प्रस्ताव रखा था और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उनका समर्थन किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्षी दलों ने नहीं उतारा प्रत्याशी

    आमतौर पर सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है। विपक्षी दलों भाजपा और जदयू की ओर से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया था। प्रोटेम स्पीकर आरवी देशपांडे ने बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रखा और इसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

    मंगलुरु से विधायक हैं खादर

    खादर पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी रहे। वह मंगलुरु से विधायक हैं। 2008 में अपने पिता की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट से वह विजयी हुए थे और तब से लगातार विधायक हैं। 2008 से 2013 के कार्यकाल में विधायक के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 'सदन वीर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए शाइ¨नग इंडिया पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।