Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक: आलीशान बंगला, अलमारियों के पीछे गुप्त जगह और करोड़ों की ठगी का हुआ पर्दाफाश, मंगलुरु का 'महाठग' गिरफ्तार

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 02:11 PM (IST)

    मंगलुरु में रोहन सालदान्हा नामक एक व्यक्ति दिखावे की जीवनशैली से व्यापारियों को लोन दिलाने का वादा करके करोड़ों की ठगी करता था। वह खुद को बड़ा फाइनेंसर बताता था। पुलिस ने उसके आलीशान बंगले पर छापा मारा तो हाई-टेक ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ। उसके घर में गुप्त रास्ते और छिपने की जगहें मिलीं।

    Hero Image
    मंगलुरु आलीशान जीवनशैली से करोड़ों की ठगी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलुरु में रहने वाला 45 वर्षीय एक शख्स रोहन सालदान्हा अपनी दिखावे की लाइफस्टाइल के जरिए करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था। वह खुद को बड़ा फाइनेंसर बताता था और व्यापारियों को भारी-भरकम लोन दिलवाने का भरोसा दिलाता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन, जैसे ही पैसे उसके हाथ में आते वो अचानक गायब हो जाता था। मंगलुरु पुलिस की छापेमारी के बाद उसके इस हाई-टेक ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

    रोहन के पास एक आलीशान बंगला है और उसने उसे इतने शानदार तरीके से सजाया था कि पहली नजर में कोई भी प्रभावित हो जाए। वह खुद को एक बड़े फाइनेंसर के रूप में पेश करता और अमीर कारोबारियों को बड़े लोन दिलाने का वादा करता था।

    कैसे करता था ठगी?

    कारोबारियों को जैसे ही उस पर भरोसा होता था फिर वो कानूनी दस्तावेजों को दिखाने के लिए एक फर्जी वकील को भी लाता था। यह वकील किसी मशहूर नाम का नकली वकील होता था, जिससे लोगों को लगे की सबकुछ असली है।

    कागजात की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प ड्यूटी के लिए मोटी रकम वसूलता था। कई बार तो वह कारोबारियों से 10 करोड़ रुपये तक भी वसूल लेता था। जैसे ही पैसे मिलते थे, रोहन अचानक गायब हो जाता था।

    घर में मिली गुप्त जगहें

    पुलिस ने जब उसके मंगलुरु स्थित बंगले पर पहुंची तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। महंगे इंटीरियर के साथ-साथ पुलिस को घर में छिपे हुए रास्ते और गुप्त जगहें भी मिली। कुछ अलमारियां और वार्डरोब ऐसे डिजाइन की गई थी कि उनके पीछे छिपने की जगह बनी हुई थी।

    इन गुप्त जगहों का इस्तेमाल वह संदिग्ध स्थिति में छिपने या भागने के लिए करता था। पुलिस का मानना है कि इन जगहों पर छिपकर वह अचानक आए लोगों से बच जाता था और कानून से समय पर बच निकलता था।

    अब तक की जांच में सामने आया है कि कुछ ही महीनों में उसने करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। लेकिन सालों से चल रही इस धोखाधड़ी का कुल आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

    रोहन के खिलाफ केस दर्ज

    रोहन सालदान्हा के खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए हैं। दो केस मंगलुरु में और एक चित्रदुर्ग में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि और भी लोग हैं जो अभी सामने नहीं आए हैं।

    पुलिस अब रोहन के नेटवर्क और संभावित साथियों की जांच कर रही है। साथ ही उन सभी से अपील की है जो ठगी के शिकार हुए हैं कि वे सामने आएं ताकि इस पूरे मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।

    Drishti IAS कोचिंग के विकास दिव्यकीर्ति को समन, 22 जुलाई को पेशी; अब खटखटाया HC का दरवाजा