मकर संक्रांति: सरकार ने किया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन, देश-विदेश में 75 लाख लोग हुए शामिल
मकर संक्रांति के अवसर पर आयुष मंत्रालय ने देश-विदेश में वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। लगभग 75 लाख लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। आयुष मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कई देशों में किया गया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। आज मकर संक्रांति का त्योहार है। इस मौके पर आज वैश्विक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कई देशों में किया गया था।
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी आज सुबह सूर्य नमस्कार किया। सोनोवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हमने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोग शामिल हुए।
Assam | AYUSH Minister Sarbananda Sonowal performs Surya Namaskar under Azadi Ka Amrit Mahotsav celebrations pic.twitter.com/Hc6U8YBEZb
— ANI (@ANI) January 14, 2022
सोनोवाल ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा कि यह एक सिद्ध तथ्य है कि सूर्य नमस्कार जीवन शक्ति और इम्यूनिटी का निर्माण करता है, इसीलिए कोरोना को दूर रखने में ये सक्षम है। सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने इस कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी की निर्देश और मार्गदर्शन में आयोजित किया है।
क्या है सूर्य नमस्कार?
सूर्य नमस्कार एक तरह का व्यायाम है। इस व्यायाम से पूरे शरीर को लाभ मिलता है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से फेफड़ों के अंदर शुद्ध हवा का पर्याप्त मात्रा में प्रवेश होता है। इस व्यायाम से रोग तो दूर भागते ही हैं साथ ही चेहरे पर एक अलग ही चमक आने लगती है। शरीर मजबूत और सुडौल होने लगता है। सूर्य नमस्कार के 12 चरण का रोजाना अभ्यास करने से दिमाग सक्रिय और एकाग्र बनता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।