विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Published: Thu, 17 Jul 2025 10:04 AM (IST)

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां कार और मोटरसाइकिल की भीषण ...और पढ़ें

नासिक में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नासिक में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास की है।

देर रात घटी घटना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए।

सात की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

राजस्थान: सीकर में 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में टिफिन खोलते ही जमीन पर गिरी छात्रा