Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suicide in India: देश में महाराष्ट्र में सुसाइड से हुई सबसे ज्यादा मौतें, जानें- अन्य राज्यों के आंकड़े

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2022 04:23 PM (IST)

    Suicide in India राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने देश में सुसाइड से होने वाली मौतों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। साल 2020 के मुकाबले देश मे ...और पढ़ें

    Hero Image
    देश में महाराष्ट्र में सुसाइड से हुई सबसे ज्यादा मौतें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में आत्महत्या से हुई मौतों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में पता चला है कि साल 2021 में देश में 1.64 लाख से ज्यादा लोगों ने सुसाइड कर अपनी जान दी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और फिर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान ले ली। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में खुदकुशी कर मौत को गले लगाने वाले लोगों की संख्या 2020 के मुकाबले ज्यादा रही। 2021 में आत्महत्या से मौत के मामलों में 7.2 फीसद का इजाफा देखा गया। 2020 में कुल 1,53,052 लोगों ने आत्महत्या की थी।

    आत्महत्या के लिए ये कारण जिम्मेदार

    एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्या के पीछे अलग-अलग वजह सामने आई हैं। इनमें पेशेवर या करियर से संबंधित समस्याएं, अलगाव की भावना, दुर्व्यवहार, हिंसा, पारिवारिक समस्याएं, मानसिक विकार, शराब की लत, वित्तीय नुकसान मुख्य कारण हैं।

    सुसाइड से कहां कितनी मौतें?

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोगों ने सुसाइड किया है। राज्य में 22,207 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसके बाद तमिलनाडु में 18,925 जबकि मध्य प्रदेश में 14,965 लोगों ने खुदकुशी की थी। पश्चिम बंगाल में 13,500 और कर्नाटक में 13,056 लोगों ने खुदकुशी की। इन पांच राज्यों में देश में दर्ज की गई आत्महत्याओं का कुल 50.4 प्रतिशत हिस्सा था। बाकी 49.6 प्रतिशत मामले 23 अन्य राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए।

    यूपी में कम हुई सुसाइड से मौतें

    देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी में आत्महत्या से होने वाली मौतों में कमी देखने को मिली है। यहां देश में दर्ज की गई आत्महत्याओं का केवल 3.6 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

    सबसे अधिक आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में बाकी केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सुसाइड (2,840) के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पुडुचेरी में (504) खुदकुशी के मामले सामने आए। 2021 में देश के 53 बड़े शहरों में कुल 25,891 आत्महत्याएं हुई थीं।