Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिचय- महाराष्ट्र मंत्री सुधीर मुनगंटीवार

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:04 PM (IST)

    17 की उम्र से ही राजनैतिक दांव पेंच का ज्ञान रखने वाले सुधीर मुनगंटीवार महाराष्ट्र भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं।

    उम्र- 52 साल

    मुंबई। 17 की उम्र से ही राजनैतिक दांव पेंच का ज्ञान रखने वाले सुधीर मुनगंटीवार महाराष्ट्र भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं।

    1981 में सुधीर को महाराष्ट्र भाजपा का सचिव पद मिला था। 1989 और 1991 में उन्होंने चंदरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद वे चंदरपुर सीट से तीन बार विधायक चुने गए। भाजपा-शिवसेना सरकार में उन्हें पर्यटन मंत्री व उपभोक्ता सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया।

    1998 में विधानसभा में उनकी अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सबसे उम्दा वक्ता का सम्मान भी मिला। विकलांगों के हित में भी सुधीर ने कई सराहनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें