Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    COVID-19 से संक्रमित लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा का निधन, 1972 में मिला था 'महावीर चक्र सम्मान'

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Tue, 16 Jun 2020 03:37 PM (IST)

    महावीर चक्र विजेता रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज मोहन वोहरा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया।

    COVID-19 से संक्रमित लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा का निधन, 1972 में मिला था 'महावीर चक्र सम्मान'

    नई दिल्ली, प्रेट्र। महावीर चक्र (Maha Vir Chakra) से सम्मानित रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा ( Lt Gen (retd) Raj Mohan Vohra) का निधन कोविड-19 ( COVID-19) के संक्रमण के कारण हो गया। 14 जून, रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया, 'स्टंट के लिए उनकी सर्जरी करानी थी इसलिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। महावीर चक्र देश का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। लेफ्टिनेंट जनरल वोहरा को 1972 में यह सम्मान मिला था।

    कोरोना वायरस का संक्रमण उन्हें अस्पताल में ही लगा जिसके लिए वे पिछले 8 दिनों से इलाज करवा रहे थे। आर्मी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया। शिमला के लेफ्टीनेंट जनरल राज मोहन वोहरा 1952 में 14 हॉर्स में तैनात किए गए और मेजर के तौर पर 1965 में पंजाब सेक्टर में जंग किया।  

    जनरल वोहरा भारतीय सैन्य अकादमी के ज्वाइंट सर्विसेज विंग के पहले बैच में थे जो बाद में नेशनल डिफेंस अकेडमी, खड़कवासला हो गया। 1961 से 1962 तक उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में काम और अपने करियर के आखिरी पड़ाव में उन्होंने आर्मी कॉलेज म्हाउ और पूर्व में कॉर्प्स की कमान संभाली। जनरल वोहरा के चार भाई थे और सभी कैवलरी ऑफिसर  से लेफ्टीनेंट बने। उनके पीछे उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पोती हैं। महावीर चक्र के अलावा उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल भी मिला। 

    चीन से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया के तमाम देशों को अपने गिरफ्त में ले रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में अब तक 80 लाख से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।  वहीं भारत में अभी संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 15 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि 18 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं वहीं मरने वालों की संख्या 9 हजार 9 सौ है।