Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: दूसरी जाति में शादी करने पर महिला को सजा, वीडियो वायरल होने के बाद 13 गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के झबुआ में एक महिला को दूसरे धर्म के युवक से शादी करने की वजह से ग्रामिणों ने पति को कंधों पर उठाकर ले जाने का फरमान सुनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय।

    By Atyagi.jimmcEdited By: Updated: Mon, 15 Apr 2019 12:23 PM (IST)
    VIDEO: दूसरी जाति में शादी करने पर महिला को सजा, वीडियो वायरल होने के बाद 13 गिरफ्तार

    झबुआ, एएनआइ। मध्य प्रदेश के झबुआ में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। यहां कुछ लोगों ने एक महिला को दूसरी जाति के युवक से शादी करने की वजह से अमानवीय तरीके से प्रताणित किया था। ग्रामिणों ने महिला को सजा के तौर पर पति को कंधों पर उठाकर ले जाने का फरमान सुनाया था। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की गिरप्तारी का प्रयास कर रही है।।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक घटना का वीडियों सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।  वीडियों में दिखाया गया कि महिला के आसपास बहुत सारे लोग इकट्ठा हैं और वो उसे ऐसे ही चलते रहने के लिए बोल रहे हैं। जैसे ही महिला थककर रूक जाती है तो लोग चिल्लाना  शुरू कर देते हैं। असहाय महिला फिर से पति को कंधे पर उठाकर चलना शुरू कर देती है।

    पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आइपीसी की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। झाबुआ के  पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने महिला  का अपमान किया और उसे पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए मजबूर किया। ये घटना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। लिहाजा घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस वीडियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 13 लोगों को गिरप्तार कर चुकी है। वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। बता दें कि झबुआ में ये पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की एक घटना 2017 में सामने आई थी। तब भी  कुछ लोगों ने एक 32 वर्षीय महिला को परेशान किया था।