विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में मां, माटी और मानुष सुरक्षित नहींः राजनाथ सिंह

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 05:26 PM (IST)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

News Article Hero Image

बारासात (पश्चिम बंगाल) । गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते मालदा में हिंसा हुई। साथ ही सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मां, माटी और मानुस ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं।

मालदा में हुई घटना पर राजनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह साफ करे कि हिंसा के पीछे किसका हाथ था। रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बंगाल में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य में सुरक्षा का वातावरण बनाना होगा। यही नहीं उन्होंने कहा हालात यही रहे तो राज्य में निवेश के लिए कोई पहल नहीं करेगा।

मालदा के आरोपियों को बचा रही है ममता सरकार- बीजेपी

बोस से जुड़े दस्तावेज जारी किए जाएंगे

राजनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़े सारे दस्तावेज उनकी जयंती 23 जनवरी को सार्वजनिक किए जाएंगे।

बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगाम

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रैली के दौरान बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर जल्द ही तारों की बाड़ लगाई जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस का राजनाथ को जवाब

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रॉयन ने राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश जानता है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा ऐसी घटनाओं का सहारा लेती है। ब्रॉयन ने कहा कि राजनाथ सिंह को पता होना चाहिए मालदा में जो कुछ भी हुआ, इसके लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को ये एहसास होना चाहिए वो ऐसा कुछ न बोले जिससे कि तनाव फैले।

मालदा में रैली पहले से तय थी : बंगाल सरकार