लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख, ऑपरेशन पवन का रह चुके हैं हिस्सा
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे। इसके अलावा नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन पश्चिमी नौसैन्य कमान के अगले फ्लैग आफिसर कमाडिंग-इन-चीफ होंगे। उन्होंने एक मई 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। वह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

पीटीआई, नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे।
इसके अलावा नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन पश्चिमी नौसैन्य कमान के अगले फ्लैग आफिसर कमाडिंग-इन-चीफ होंगे।
उन्होंने एक मई 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले नौसेना उप प्रमुख बनने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन एक अगस्त को कार्यभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं जनरल सिंह
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1987 में 4 पैरा (विशेष बल) में कमीशन दिया गया था।
तीन दशक से अधिक का शानदार करियर
तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के साथ लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन आर्किड में भाग लिया है। वह लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भी शामिल रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।