विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election Results: तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले PM Modi, खाने में परोसा गया यह खास व्यंजन

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 05 Jun 2024 04:05 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एनक्लेव में ...और पढ़ें

तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले PM Modi। फोटोः एएनआई।
तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले PM Modi। फोटोः एएनआई।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एनक्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद उपराष्ट्रपति का यह पहली मुलाकात है।

पीएम मोदी को परोसा गया पेड़ा

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने उपराष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री को उपराष्ट्रपति धनखड़ के गृह जिला राजस्थान के झुंझुनू का स्वादिष्ट व्यंजन 'पेड़ा' और मेरठ का 'गुड़' भी परोसा गया। मालूम हो कि यह दोनों क्षेत्रों का प्रमुख कृषि उपज है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु को सौंपा इस्तीफा

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

यह भी पढ़ेंः

Lok sabha Election Result 2024: क्या अकेले सरकार बना सकती है भाजपा? NDA में सबसे अहम होगी इन दो दलों की भूमिका

Lok Sabha Election Results 2024: PM Modi ने ऐतिहासिक जीत का किसे दिया श्रेय? विपक्ष पर कटाक्ष कर कह दी यह बड़ी बात