Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चार जातियों' को लेकर 400 का लक्ष्य हासिल करने में जुटी भाजपा, प्रगतिशील युवा-किसानों को मिल सकता है टिकट

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:04 PM (IST)

    अपने फैसलों से सभी को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में भी आश्चर्यजनक निर्णय कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी के कई सांसदों के टिकट कटना तय है। उनकी जगह किसान गरीब युवा और महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। भाजपा इन्हीं चार जातियों के साथ कदमताल कर 400 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल में जुटी है।

    Hero Image
    'चार जातियों' को लेकर 400 का लक्ष्य हासिल करने में जुटी भाजपा। (फाइल फोटो)

    धर्मेंद्र चंदेल, नोएडा। अपने फैसलों से सभी को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में भी आश्चर्यजनक निर्णय कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी के कई सांसदों के टिकट कटना तय है। उनकी जगह किसान, गरीब, युवा और महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा लोकसभा चुनाव में इन्हीं चार जातियों के साथ कदमताल कर 400 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल में जुटी है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने जातिवाद की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए जातियों की नई परिभाषा गढ़ी थी। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को चार जातियां बताया था।

    नए लोगों के राजनीति में आने का मार्ग खुलेगा

    भाजपा इन्हें अब लोकसभा में भेजने की रणनीति बनाने में जुटी है। इससे गांव और मोहल्लों में रहने वाले उन पढ़े-लिखे, प्रगतिशील और अपने काम के बल पर उपलब्धि प्राप्त करने वाले किसान, गरीब, युवा और महिलाओं का राजनीति में आने का मार्ग खुल जाएगा। अच्छी सोच रखने के बावजूद ये लोग संसाधनों के अभाव और राजनीतिक बैकग्राउंड के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के विजन से लोकसभा पहुंचकर देश के लिए कुछ अलग करने का मौका मिल सकता है।

    प्रगतिशील किसानों को मिल सकता है टिकट

    सूत्र तो यह भी दावा कर रहे हैं कि इस बार खास को टिकट मिलने के बजाय भाजपा के जिला, मंडल और बूथ स्तर पर काम करने वाले साधारण कार्यकर्ता को भी टिकट मिल सकता है। जिन किसानों ने कृषि में नई सोच के साथ उन्नत खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाई है, उन प्रगतिशील किसानों को भी भाजपा लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है।

    युवा-महिलाओं को बड़ी संख्या में मौका मिल सकता

    आत्मनिर्भर बन देश के लिए रोल मॉडल बने युवा और महिलाओं को बड़ी संख्या में मौका मिल सकता है। इससे प्रधानमंत्री आने वाली पीढ़ी के सामने कई संदेश देंगे। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून को पास कराकर नारी शक्ति में पार्टी की पैठ को मजबूत किया था। महिलाओं को लोकसभा चुनाव में अधिक टिकट देकर पार्टी दूसरे दलों के लिए मजबूत चुनौती पेश करेगी।

    परिवारवाद पर होगा प्रहार

    सबसे बड़ा प्रहार परिवारवाद पर होगा। इससे यह संदेश जाएगा कि सिर्फ मंत्री, सांसद और विधायकों के बच्चे के लिए ही राजनीति के दरवाजे नहीं खुले, बल्कि भाजपा में आमजन का भी लोकसभा और विधान सभा पहुंचने का उतना ही अधिकार है।

    बूथ और मंडल स्तर के छोटे से कार्यकर्ता को मौका देकर यह संदेश भी दिया जाएगा कि पार्टी के लिए निष्ठा और लगन से काम करने वालों को कभी भी मौका मिल सकता है। उसे किसी को गाड फादर बनाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बाहुबल और धनबल के बिना भी राजनीति में आकर देशसेवा की जा सकती है।

    ये भी पढ़ें: Railway: रेलवे ने सुरंग बनाने के लिए स्विस कंपनियों से की साझेदारी, इन परियोजनाओं को पूरा करने का मिलेगा जिम्मा