Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Lohri 2019 Wishes: लोहड़ी के मौके पर खास लोगों को भेजें ये Whatsapp, Quotes और Messages

    By Arti YadavEdited By:
    Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:24 AM (IST)

    Happy Lohri 2019 Wishes, लोहड़ी का पर्व मुख्यतः नई फसल की कटाई के मौके पर मनाया जाता है। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी का त्‍योहार प्रकृति को धन्यवाद कहने के लिये मनाया जाता है।

    Happy Lohri 2019 Wishes: लोहड़ी के मौके पर खास लोगों को भेजें ये Whatsapp, Quotes और Messages

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Lohri 2019 Wishes, देशभर में आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी को सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है। यह त्योहार मुख्यतः नई फसल की कटाई के मौके पर मनाया जाता है। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी का त्‍योहार प्रकृति को धन्यवाद कहने के लिये मनाया जाता है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर लोकगीत, रंग-बिरंगी वेशभूषा में नृत्य आदि के साथ फसलों का घर पर स्वागत किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति से एक दिन पहले उत्तर भारत खासकर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में लोहड़ी का त्‍योहार मनाया जाता है। किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आस-पास भारत के विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्‍योहार मनाया जाता है।

    मकर संक्रांति के दिन तमिल हिंदू पोंगल का त्यौहार मनाते हैं। असम में बीहू के रूप में यह त्‍योहार मनाने की परंपरा है। इस प्रकार लगभग पूरे भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है।

    लोहड़ी का अपना अलग ही महत्‍व है। इन दिन आप अपने दोस्तों परिवारवालों को कुछ चुनिंदा मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

    1. लोहड़ी का प्रकाश, आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे

    जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,

    वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो हैप्पी लोहड़ी ||

    2. दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार;

    मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार ||

    लोहरी की शुभकामनाएं !

    3. मीठे गुड़ में मिल गया तिल,

    उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,

    आपके जीवन में आये हर दिन सुख और शांति,

    विश यू अ हैप्पी लोहड़ी ||

    4. मूंगफली दी खुशबू ते गुर: दी मिठास,

    मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,

    दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार,

    मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्यौहार ||

    5. हम आप के दिल में रहते हैं

    इसलिए हर गम सहते हैं

    कोई हम से पहले न कह दे आपको

    इसलिए एक दिन पहले ही आपको

    हैप्पी लोहड़ी कहते हैं

    6.फेर से लौट आया भंगड़ा डालने दा दिन

    जब आग दे कोल सारे आके मनावंगे लोहड़ी

    विशिंग यू एंड योर फॅमिली अ वैरी हैप्पी लोहड़ी

    7. डे बाई डे तेरी खुशियां हो जाएं डबल,

    तेरी जिंदगी से डिलीट हो जाएं सारे ट्रबल,

    खुदा रखे हमेशा तुझे स्मार्ट और फिट,

    दुआ करते हैं कि ..

    तेरी लिए ये लोहड़ी का त्यौहार हो सुपर डुपर हिट।।

    8. याद रखा करो दिल में हमारी;

    चाहे रखा करो थोड़ी दोस्तों;

    हमने आपको पहले विश करना है;

    हमारी तरफ से हैप्पी लोहड़ी दोस्तों।

    9. ट्व‍िंकल ट्व‍िंकल यारां दी कार,

    खड़के गलासी इन द बार,

    पंजाबी भंगड़ा ते चिकन फ्राई,

    तुवानु लोहड़ी दी सब जो पहलां बधाई

    10. पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली रेबड़ी की बहार,

    थोड़ी सी मस्ती, अपनों का प्यार..

    आपको मुबारक हो लोहरी का त्यौहार

    हैप्पी लोहरी 2019

    comedy show banner
    comedy show banner