Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल के मलप्पुरम में फंदे से लटका मिला सांस्कृतिक कार्यकर्ता का शव, ग्राम पंचायत के उदासीन रवैये से था परेशान

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 26 May 2023 04:04 PM (IST)

    केरल के मल्लपुरम जिले में एक सांस्कृतिक कार्यकर्ता का शव पंचायत भवन में फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि वह ग्राम पंचायत के उदासीन रवैये से परेशान था। उसने कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    Hero Image
    केरल के मलप्पुरम जिले में सांस्कृतिक कार्यकर्ता का फंदे पर लटका मिला शव

    मलप्पुरम, पीटीआई। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार को एक पंचायत कार्यालय परिसर में 55 वर्षीय एक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता का शव लटका मिला। मृतक की पहचान अब्दुरजाक (Abdurazak) के रूप में हुई है, जो स्थानीय लोगों और उसके दोस्तों के बीच रजाक पायमब्रोटू (Razak Payambrottu) के नाम से लोकप्रिय है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम पंचायत के उदासीन रवैये से परेशाना था रजाक

    • मृतक रजाक के परिवार ने कहा कि रजाक अपने घर के पास प्लास्टिक अपशिष्ट उपचार इकाई के खिलाफ लगातार शिकायतों के प्रति पुलिक्कल ग्राम पंचायत के कथित उदासीन रवैये से परेशान थे।
    • बताया जाता है कि उसके शव के पास शिकायतों का एक पुलिंदा भी मिला था, जिसे उन्होंने इस संबंध में पंचायत को सौंपा था।
    • हालांकि, कोंडोट्टी में पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

    एक अधिकारी ने कहा,

    रजाक आज सुबह पंचायत भवन के बरामदे में लटका हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन विस्तृत जांच में ही सही कारण की पहचान की जा सकती है।

    स्थानीय लोगों ने शिकायत पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि रजाक ने प्लास्टिक वेस्ट प्लांट के खिलाफ पंचायत को कई बार शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिक्कल ग्राम पंचायत ने अभी तक आरोपों पर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्षेत्र में एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यकर्ता रजाक कोंडोट्टी में मप्पिला कला अकादमी के पूर्व सचिव थे।