विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

99 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी से लेकर राजनाथ तक भाजपा के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Published: Sun, 08 Nov 2026 01:46 PM (IST)

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 99 वर्ष के हो गए हैं और अपने 100वें वर्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के सीनियर लीडर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।

इस अवसर पर भारत रत्न आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल सहित देश के कई प्रमुख राजनेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने, लोकतंत्र की रक्षा करने और शून्य से भाजपा संगठन को इस शिखर तक पहुंचाने में उनके अभूतपूर्व व अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक दिन

पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी जी को बधाई देते हुए इस दिन को बेहद खास बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज 8 नवंबर का दिन एक ऐतिहासिक पड़ाव है। आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी जी को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद दी। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि श्रद्धेय 'भारत रत्न' आडवाणी जी आज 99 वर्ष पूरे कर 100वें साल में कदम रख रहे हैं।

नितिन गडकरी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और आशीर्वाद भरे जीवन की प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि देश व संगठन को उनका मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत, श्रद्धेय भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रद्धेय आडवाणी जी आज 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। आशा है कि हमें निरंतर उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

पीयूष गोयल: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें भारतीय राजनीति का विराट व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आडवाणी जी राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सिद्धांतों पर अडिग रहने और संगठन के प्रति समर्पण की एक असाधारण मिसाल हैं।

'राष्ट्र निर्माण और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक'

किरेन रिजिजू: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आडवाणी जी के जनसेवा के सफर की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अनगिनत लोगों को प्रेरित करता रहा है और उनका मार्गदर्शन हमेशा काम करने का संबल देता है।

शिवराज सिंह चौहान: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और अनगिनत कार्यकर्ताओं के आदर्श आडवाणी जी ने अपने जीवन के 99 वर्ष पूरे किए हैं, जो पूरे दल के लिए गर्व की बात है।

हरदीप सिंह पुरी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें भारतीय राजनीति का मजबूत स्तंभ और बेहतरीन इंसान बताते हुए उनके 100वें वर्ष में प्रवेश पर दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

भाजपा के प्रमुख स्तंभों में से एक, भारत के दिग्गज राजनेता, एक बेहतरीन इंसान और वरिष्ठ नेता, भारत रत्न श्री एल.के. आडवाणी जी को उनके 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई!

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार...' बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताएं भाजपा के दिग्गज नेता की 2 खूबियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।