Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Karwa Chauth 2023: देशभर में महिलाओं ने किया चांद का दीदार, तस्वीरों में देखिये करवा चौथ का त्योहार

Karwa Chauth 2023 करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। ऐसे में महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा कर चांद का दीदार करती हैं और पति की लंबी उम्र का कामना करने के बाद अपनी व्रत खोलती हैं।

By Babli KumariThu, 02 Nov 2023 12:19 AM (IST)
News Article Hero Image

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत महिलायें अपनी पतियों की लंबी उम्र के लिए करती हैं। यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन महिलायें निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को छलनी से देखकर (Karwa Chauth Moonrise Time Today) अपना व्रत खोलती हैं।

1 Nov 202310:01:15 PM
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीर, लोगों को दी त्योहार की शुभकामनाएं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पत्नी संग करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की। साथ ही उन्होंने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।

/

1 Nov 20239:45:51 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: जम्मू में महिलाओं ने सुनी करवा चौथ की कथा, देखा चांद

जम्मू में महिलाओं ने सामूहिक तौर पर करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद उन्होंने छलनी से चांद देखा और व्रत खोला। 

/

1 Nov 20239:42:38 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: बिहार में कहां पर कब दिखा चांद

पटना में शाम के 7 बजकर 51 मिनट, गया में रात के 7 बजकर 53 मिनट, बेगूसराय में 7 बजकर 47 मिनट पर, दरभंगा में 7 बजकर 46 मिनट पर, मुजफ्फरपुर में 7 बजकर 48 मिनट में, भागलपुर में 7 बजकर 44 मिनट पर चांद दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला। 

1 Nov 20239:39:54 PM
चंडीगढ़ के सुखना झील में लगा महिलाओं का तांता, चांद का दीदार कर व्रत खोला

चंडीगढ़ के सुखना झील में महिलाओं का तांता लगा हुआ है। महिलाओं ने छलनी से चांद देखने के बाद अपना-अपना व्रत खोला। सुबह से ही महिलाएं निर्जला व्रत रखे हुए थीं।

1 Nov 20239:32:04 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: करवा चौथ का चांद देख रहीं दिल्ली की महिलाएं

राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं ने करवा चौथ के चांद का दीदार किया। इस त्योहार की दिल्ली से तस्वीरें आई हैं। जहां पर छलनी से चांद देखती हुई महिलाएं दिखाई दीं।

/

1 Nov 20239:28:43 PM
Karwa Chauth 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ कर रहे पूजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास में पत्नी साधना सिंह के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। 

1 Nov 20239:20:42 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: सीमा हैदर ने सचिन के साथ मनाया करवा चौथ

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने पति सचिन के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। यह पहली बार है जब सीमा हैदर ने करवा चौथ का व्रत रखा। दरअसल, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं।

/

1 Nov 20239:12:30 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: पिता अनिल कपूर के घर में करवा चौथ मना रहीं अभिनेत्री सोनम कपूर

देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान एक तस्वीर मुंबई से भी सामने आई, जहां पर पिता अनिल कपूर के घर पर अभिनेत्री सोनम कपूर करवा चौथ मना रही हैं। 

1 Nov 20238:59:26 PM
Karwa Chauth 2023: अमृतसर और चंडीगढ़ में महिलाओं ने छलनी से अपने पतियों का का किया दीदार

अमृतसर और चंडीगढ़ में महिलाओं ने चांद देखने के बाद छलनी से अपने पतियों का दीदार किया। इसकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। 

/

1 Nov 20238:48:07 PM
उत्तर प्रदेश, हिमाचल के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी दिखा चांद

उत्तर प्रदेश, हिमाचल के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी चांद दिखाई दे रहा है। करवा चौथ का व्रत तोड़ने के लिए जम्मू की महिला चांद का दीदार कर रही है।

/

1 Nov 20238:41:35 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: हिमाचल में दिखाई दिया चांद, सुहागिन महिलाओं ने की पूजा

हिमाचल प्रदेश में सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार किया। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। अभी हिमाचल में महिलाएं पूरे रीति-रिवाज के साथ अनुष्ठान कर रही हैं।

1 Nov 20238:36:59 PM
चांद के इंतजार में बैठी महिलाओं ने ली सेल्फी!

पंजाब के अमृतसर में करवा चौथ का त्योहार मना रही महिलाओं ने सेल्फी ली। अभी देश के कई हिस्सों में चांद दिखाई नहीं दिया है और सुहागिन महिलाएं चांद का इंतजार कर रही हैं।

/

1 Nov 20238:24:44 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: मुरादाबाद में महिलाओं ने किया चांद का दीदार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुहागिन महिलाओं ने छलनी से चांद देखा।

/

1 Nov 20238:15:38 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: चांद देखने के बाद लें हेल्दी ड्रिंक्स

पूरा दिन निर्जला व्रत रहने के बाद महिलाएं चाय या कॉफी नहीं, बल्कि जूस का सेवन करें। इससे कमजोरी महसूस नहीं होगी और आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।

1 Nov 20238:06:45 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: हाथ में दीपक लेकर पूजा कर रही महिला

राजस्थान के बीकानेर में करवा चौथ के मौके पर परंपरागत तरीके से त्योहार मनाती हुई महिला

/

1 Nov 20237:51:13 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: बीकानेर में चांद का दीदार करने को तैयार महिलाएं

राजस्थान के बीकानेर में विवाहित महिलाओं ने एकसाथ मिलकर पूजा की। साथ ही महिलाएं चांद का दीदार करने को तैयार हैं।

/

1 Nov 20237:43:45 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: अमृतसर में करवा चौथ के लिए एकत्रित हुईं महिलाएं

पंजाब के अमृतसर में महिलाएं बड़े धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। आज के दिन पतियों की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत करती हैं। हाथ में चलनी लिए हुए महिलाएं नजर आ रही हैं।

/ 

1 Nov 20237:37:14 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: प्रयागराज में मनाया जा रहा करवा चौथ का त्योहार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं। तस्वीर में आप महिलाओं को पूजा करते हुए देख सकते हैं। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और चांद का दीदार करने के बाद पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

/

1 Nov 20237:27:30 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: पणजी में कब दिखेगा चांद?

गोवा के पणजी में नौ बजे के बाद चांद दिखाई देगा। महिलाएं नौ बजकर चार मिनट पर चंद्रमा को देख सकेंगी। 

1 Nov 20237:14:53 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: चांद न दिखने पर महिलाएं करें यह उपाय

चांद न दिखाई देने पर महिलाओं को वीडियो में दिए गए उपायों को आजमाना चाहिए।

1 Nov 20237:10:30 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूजा कर रहीं महिलाएं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर पूजा शुरू कर दी। एकसाथ मिलकर कई महिलाएं विधिवत मंत्रों का जाप करते हुए पूजा कर रही हैं।

/

1 Nov 20237:07:40 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: गुरुग्राम में आठ बजे के बाद दिखेगा चांद

हरियाणा के गुरुग्राम में आठ बजकर 16 मिनट पर चांद दिखाई देगा।

1 Nov 20237:02:49 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: भोपाल की महिलाएं दें ध्यान, इस वक्त निकलेगा चांद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तकरीबन साढे आठ बजे चांद दिखाई देगा। महिलाएं आसमान में आठ बजकर 29 मिनट पर दीदार कर सकेंगी।

1 Nov 20236:57:35 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: महिलाएं करवा दान करने से पहले इस चमत्कारी मंत्र का करें जाप

महिलाएं जब करवा का दान करें तब इस मंत्र का जाम करें।

करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा।

ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥

1 Nov 20236:50:03 PM
कोलकाता में पौने आठ बजे नजर आएगा चांद

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सात बजकर 46 मिनट पर चांद दिखाई देगा।

1 Nov 20236:44:17 PM
Karwa Chauth 2023 Live Updates: दीदार करने के लिए रहें तैयार, पटना में एक घंटे बाद दिखेगा चांद

पटना की महिलाएं चांद का दीदार करने के लिए तैयार रहें। लगभग एक घंटे बाद सात बजकर 51 मिनट पर चांद दिखाई देगा। ऐसे में महिलाएं चांद को अर्ध्य दे सकेंगी।

1 Nov 20236:38:09 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: UP के इन शहरों में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, आगरा और अलीगढ़ में चांद कब निकलेगा? यहां से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं यही जानना चाहती हैं। बता दें कि लखनऊ में आठ बजकर पांच मिनट पर, नोएडा में आठ बजकर 14 मिनट पर, आगरा में आठ बजकर 16 मिनट और अलीगढ़ में आठ बजकर 13 मिनट पर चांद निकलेगा। 

1 Nov 20236:27:35 PM
Karwa Chauth 2023 Muhurt: महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए इस वक्त करें पूजा

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

  • शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक

करवा चौथ व्रत का समय

  • सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक
1 Nov 20236:19:17 PM
Karwa Chauth 2023 Moon Time: मुंबई में कब होगा चांद का दीदार

करवा चौथ में महिलाएं चांद के उदित होने के बाद अर्ध्य देकर ही अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में चांद आठ बजकर 59 मिनट पर दिखाई देगा।

1 Nov 20236:01:30 PM
Karwa Chauth 2023 Muhurt: परेशान न हों! दिल्ली में इस वक्त दिखेगा चांद

करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं। राष्ट्रीय राजधानी में सवा आठ बजे चांद दिखाई देगा। नई दिल्ली में चांद 8 बजकर 15 मिनट पर देखा जा सकेगा।

1 Nov 20235:51:53 PM
चांद न दिखने पर ऐसे भी खोल सकते हैं व्रत

अगर आपके इलाके में चांद नहीं दिखाई दे रहा है तो फिर आप अपने किसी जानकार को कॉल करके उसके यहां पर दिखाई दे रहे चांद का दीदार करें। हालांकि, आप विधिवत पूजा पाठ करने के बाद टेक्नोलॉजी की मदद से चांद देख सकते हैं और फिर जिस दिशा पर चांद निकलता है उस तरफ देखकर चांद को अर्ध्य दें। इसके बाद व्रत खोलें।

1 Nov 20235:34:59 PM
चांद का न हो दीदार तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इस तरह खोले महिलाएं खोले अपना व्रत

करवा चौथ में चंदा मामा का अर्ध्य देकर ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। परंपरा तो यही रही है, लेकिन अगर चांद न दिखाई दें तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कई दफा प्रदूषण, बारिश इत्यादि के चलते चांद दिखाई नहीं देता है। ऐसी स्थिति में जिस दिशा में चांद दिखाई देता है उस तरफ अपना मुंह करके चंद्रमा का ध्यान करें और फिर अपना व्रत खोल सकती हैं।

1 Nov 20235:03:50 PM
शीघ्र शादी के लिए अविवाहित महिलाएं करें गुरु कवच पाठ

अविवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन अविवाहिता अगर व्रत रखती हैं तो उनकी कुंडली में गुरु मजबूत हो सकता है। इससे उनकी शीघ्र शाही हो सकती है। हालांकी, गुरु के कमजोन होने पर शादी में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे में अगर शादी में भी बाधा आ रही है तो आज करवा चौथ पर पूजा के समय गुरु कवच का पाठ अवश्य करें।

1 Nov 20234:42:40 PM
यहां देखिये आपके शहर में कब निकलेगा चांद?

करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाएं यहां पर जान सकती हैं कि उनके शहर में चांद किस वक्त निकलेगा। करवा चौथ का व्रत ऐसा व्रत है, जहां पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और पूजा करने के बाद चांद का दीदार करती हैं और फिर अपने पतियों के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

शहर का नाम  चांद दिखने का समय 
नई दिल्ली 8:15 
लखनऊ  8:05 
भोपाल  8:29 
पटना 7:51 
चंडीगढ़  8:10 
नोएडा 8:14 
मुंबई  8:59 
गुरुग्राम 8:16 
चेन्नई  8:43 
कोलकाता  7:46
पणजी  9:04
अलीगढ़  8:13
पुणे  8:56
जयपुर  8:26
हिमाचल प्रदेश  8:07
आगरा  8:16
चेन्नई  8:43

1 Nov 20233:55:28 PM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ की पूजा सामग्री की देखें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ महिलाओं के लिए सबसे अहम माना जाता है। पूरे विधि-विधान के साथ करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए। करवा चौथ की पूजा सामग्री में अबीर, गुलाल, कुमकुम, हल्दी, मेहंदी, कलावा, जनेऊ, फुल-माला, चावल, चंदन , इत्र, घी का दीपक, अगरबत्ती, नारियल और मिठाई इत्यादि सामग्री का उपयोग करें।

1 Nov 20233:54:28 PM
Shimla Moonrise Time today: शिमला में कब होगा चांद का दीदार

Shimla Moonrise Time today: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 8 बजकर 8 मिनट पर करवा चौथ का चांद निकलेगा।

1 Nov 20233:50:30 PM
Karwa Chauth 2023 Live: क्या है करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

व्रत समय - सुबह 06:33 मिनट से शाम 08:15 मिनट तक

पूजा समय- शाम 05:36 मिनट से 06:54 मिनट तक

शिव योग- दिन में 02 बजकर 17 मिनट से

सर्वार्थ सिद्धि योग- दिन भर

चन्द्रोदय- 08 बजकर 15 मिनट पर

1 Nov 20233:20:23 PM
Noida Moonrise Time today: आज चांद का उदय रात में 8 बजकर 14 मिनट पर होगा

Noida Moonrise Time today: देश भर में बुधवार यानी एक नवंबर को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। नोएडा में रात 8 बजकर 14 मिनट पर चांद का उदय होगा

1 Nov 20233:10:26 PM
Delhi NCR Moonrise Time today: दिल्ली-एनसीआर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें टाइमिंग

Delhi NCR Moonrise Time Today: अगर हम करवा चौथ पूजा की मुहूर्त और चंद्रोदय के समय की बात करें तो दिल्ली में इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय - सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा।

1 Nov 20232:33:12 PM
Ranchi Moonrise Time today: रांची के सिमडेगा में आठ बजकर दो मिनट पर होगा चंद्रोदय

Ranchi Moonrise Time today: करवा चौथ का पर्व बुधवार यानी आज मनाया जाएगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने चंद्रोदय का समय बताया है। जिले में रात्रि आठ बजकर दो मिनट पर चंद्रोदय होगा। आज के दिन महिलाएं अचल सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत करती है। 

1 Nov 20231:33:23 PM
Patna Moonrise Time today: पटना में शाम के 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय

Patna Moonrise Time today: पंचांग के अनुसार बुधवार को करवा चौथ के दिन पटना में शाम के 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय का समय है। आकाश बिल्कुल साफ रहेगा।

1 Nov 20231:12:33 PM
Karwa Chauth 2023 Live: पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं महिलाएं

Karwa Chauth 2023 Live: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। यह व्रत हिंदू महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ के इस कठिन व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन सुहागिनें महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्र देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।

1 Nov 202312:56:09 PM
Karwa Chauth 2023: दिल्ली के सजे बाजारों में महिलाओं ने की खरीदारी

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के व्रत पर महिलाओं का सजने संवरने का विशेष महत्व रहता है। ब्यूटी पार्लर से लेकर चौक चौराहों पर कतार में बैठे मेहंदी कलाकारों से सुहागिने हाथों में मेहंदी लगवाती दिखी। लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, भजनपुरा, शाहदरा छोटा बाजार, दिलशाद गार्डन आदि बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बुधवार को सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

1 Nov 202312:38:09 PM
Karwa Chauth 2023: व्रत तोड़ते वक्त किन चीजों का नहीं करें सेवन

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद पानी पीकर व्रत खोलने और उसके बाद खाना खाने की परंपरा है। पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहने के बाद शाम को जब खाने का मौका मिलता है, तो महिलाएं तला-भुना, मसालेदार खाना पसंद करती हैं। जो खाने में तो मजेदार लगते हैं, लेकिन इनसे पाचन खराब होने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। ऐसे में व्रत के बाद डाइजेशन खराब न हो, इसके लिए बिरयानी, कचौड़ी, पूड़ी जैसी तेल वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। 

1 Nov 202312:23:18 PM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ व्रत में पूजा-अर्चना के लिए क्या है मंत्र?

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के व्रत में जिन मंत्रों का जाप करना चाहिए उसमें से है- ॐ शिवायै नमः से पार्वती का, ॐ नमः शिवाय से शिव का, ॐ षण्मुखाय नमः से स्वामी कार्तिकेय का, ॐ गणेशाय नमः से गणेश का तथा ॐ सोमाय नमः से चंद्रमा का पूजन करें।

1 Nov 202312:07:10 PM
Punjab Moonrise Time today: पंजाब में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद?

Punjab Moonrise Time today: पंजाब में करवा चौथ (Karwa Chauth chaand in Chandigarh) का चांद 8 बजकर 10 मिनट पर दिखेगा। 

1 Nov 202311:42:00 AM
Moonrise Time Today Live: इस शुभ मुहूर्त पर ही करें करवा चौथ की पूजा

Moonrise Time Today Live: करवा चौथ पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक

करवा चौथ व्रत का समय - सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक

चंद्रोदय का समय - रात्रि 08:59 बजे

1 Nov 202311:27:54 AM
Moonrise Time Today Live: करवा चौथ पर छत्तीसगढ़ में कब होगा चांद का दीदार

Moonrise Time Today Live: करवा चौथ पर व्रत की हुई महिलाएं शाम को चांद देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं। चांद के निकलने का समय देशभर के शहरों में अलग-अलग होता है। छत्तीसगढ़ में कब और कहां चांद निकलेगा इसकी जानकारी इस प्रकार है।

  • रायपुर : रात 8: 17 बजे
  • बिलासपुर : रात 8:17 बजे
  • अंबिकापुर : रात 8.05 बजे
  • कोरबा : रात 8.09 बजे
  • रायगढ़ : रात 8.07 बजे

1 Nov 202311:02:27 AM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के व्रत में किन चीजों की पड़ती है जरूरत

करवा चौथ के व्रत में मिट्टी का बर्तन, थाली, कुमकुम, कलावा, गेहूं के बीज, दूर्वा घास, फूल/माला, चलनी, दीया, देसी घी, श्रृंगार का सामान, भोग प्रसाद (पूरी, हलवा और खीर), कहानी की किताब (व्रत कथा की किताब) और गेहूं की जरूरत पड़ती है। 

1 Nov 202310:48:43 AM
Karwa Chauth 2023 Live: क्या है करवा चौथ पूजा की विधि

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक कठिन उपवास रखती हैं। इस अवधि के दौरान कुछ खाना या पानी पीना वर्जित होता है। इसके बाद जब चंद्रोदय हो जाता है, तो वे भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ गणेश जी की पूजा भी की जाती है।

इसके बाद चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं, जिससे उनका व्रत संपूर्ण हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें, पूजा आमतौर किसी पुजारी या फिर घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से की जाती है।

1 Nov 20239:54:39 AM
Karwa Chauth 2023: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज मना रही हैं अपना पहला करवा चौथ

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। वह अपने पति अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कुछ दिन पहले त्योहार के लिए अपने ससुराल पहुंची थीं। मंगलवार को उन्होंने अपनी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है। कियारा ने मेहंदी डिजाइन के रूप में बस एक स्टार का विकल्प चुना है।

1 Nov 20239:46:10 AM
Moonrise Time Live Today: जानिए करवा चौथ करने का क्या है शुभ मुहूर्त

करवा चौथ को लेकर इसके शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। सही मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। 

आज के शुभ और अशुभ समय
शुभ समय: अभिजित 11:42 - 12:26
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 10:14 AM - 10:58 AM
कंटक 02:39 PM - 03:23 PM
यमघण्ट 07:17 AM - 08:01 AM
राहु काल 01:27 PM - 02:50 PM
कुलिक 10:14 AM - 10:58 AM
कालवेला या अर्द्धयाम 04:07 PM - 04:51 PM
यमगण्ड 06:33 AM - 07:56 AM
गुलिक काल 09:18 AM - 10:41 AM

1 Nov 20239:20:53 AM
Karwa Chauth 2023: क्या है करवा चौथ व्रत के पीछे की कहानी

करवा चौथ का व्रत रखने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार करवा नाम की एक स्त्री अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव में रहती थीं। उनके पति बुढ़े और निर्बल थे। एक दिन नदी के किनारे स्नान के दौरान मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। वह करवा कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगे। पति की पुकार सुन करवा वहां पहुंचीं। करवा के पतिव्रता धर्म का पालन करने से उनके सतीत्व में काफी शक्ति थी। करवा ने अपने पति के प्राण संकट में देख यमराज से प्रार्थना की। करवा के पतिव्रता होने के कारण यमराज ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और पूछा कि हे देवी आप क्या चाहती हैं।

इस पर करवा ने कहा कि मेरे पति के प्राण उस मगरमच्छ के कारण संकट में पड़े हैं। आप उसे मृत्यु दंड दे दीजिए। इसपर यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु अभी शेष बची है। तब करवा ने कहा कि यदि आपने उस मगरमच्छ को मृत्यु दंड नहीं दिया, तो मैं अपने तपोबल से आपको श्राप दे दूंगी।

उसका साहस देख यमराज भी डर गए और मगरमच्छ को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया। उसी समय से करवा चौथ व्रत प्रचलन में आया।

1 Nov 20238:56:09 AM
Moonrise Time Today Live: हरियाणा में आज कब निकलेगा चांद?

Moonrise Time Today Live: हरियाणा में आज करवा चौथ (Karwa Chauth 2023 Chaand Timing) का चांद 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।

1 Nov 20238:27:21 AM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ पर चार योगों का एक साथ बन रहा संयोग

Chauth 2023 Live: इस बार करवा चौथे पर बुद्ध, आदित्य, शिव, और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बना है। यह 100 साल के बाद हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महासंयोग पर करवा चौथ के व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए सुख, समृद्धि, और पुण्य का फल देगा।

1 Nov 20238:06:29 AM
Karwa Chauth Moonrise Live: ग्वालियर में आज 8:20 मिनट पर दिखेगा चांद

Karwa Chauth Moonrise Live: एमपी के ग्वालियर में करवा चौथ के व्रत का समय बुधवार सुबह 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। चन्द्रोदय का समय बुधवार रात्रि 8 बजकर 20 मिनट है, जबकि करवा चौथ की तिथि मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगी जो एक नवंबर बुधवार को चंद्र दर्शन के बाद रात 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।

1 Nov 20237:29:17 AM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर बाजारों में दिखी महिलाओं की भीड़

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के मद्देनजर चंडीगढ़ के बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, दिल्ली में भी करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई दी।

1 Nov 20237:09:47 AM
करवा चौथ पर हो रहा है ‘शिव योग’ का निर्माण

 विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ बहुत महत्व रखता है लेकिन इसका महत्व इस बार और भी अधिक बढ़ने वाला है क्योंकि इस दिन अत्यंत लाभकारी शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन करवा माता के आशीर्वाद के साथ भगवान शिव का भी अशीर्वाद मिलेगा। इस योग में शुभ कार्य कर सकते हैं। शिव योग का निर्माण दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से आरंभ हो रहा है यह योग अगले दिन 2 नवंबर तक रहेगा।

1 Nov 20236:28:51 AM
परंपराओं और नियमों का ध्यान रखें

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित महिलाएं ये व्रत करती हैं। जो पहली बार व्रत कर रही हैं उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करेगी उनके लिए पहला करवाचौथ महत्वपूर्ण होता है, इसलिए पूरी विधि के साथ ही व्रत करें।

1 Nov 20236:24:50 AM
करवा चौथ पर इन मंत्रों की अराधना के साथ करें पूजा

 Karwa Chauth Vrat: काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।

1 Nov 20236:21:55 AM
आज अपनी पत्नियों को गिफ्ट देंगे पति

 देशभर में आज सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth Vrat 2023) का व्रत रख रही हैं। इस दिन पति अपनी पत्नियों को उपहार देते हैं।

31 Oct 202311:26:53 PM
कब मनाया जाता है करवा चौथ?

हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला उपवास रखती है।

31 Oct 202310:29:57 PM
नोएडा में चांद निकलने का समय

नोएडा में कल यानी 1 नवंबर को चांद निकलने का समय 08 बजकर 14 मिनट है, जबकि दिल्ली में रात 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

31 Oct 20238:59:35 PM
कैसे करें पूजा?

शाम के समय पट्टिका के स्थान पर एक चौकी रखें और उस पर माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर लगाएं। तस्वीर के सामने बैठकर विधिवत शिव परिवार की पूजा करें। आरती के साथ पूजा का समापन करें। अंत में चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण करें।

31 Oct 20238:32:36 PM
क्या है पूजा की विधि?

करवा चौथ की पूजा शाम को चंद्रोदय के बाद की जाती है। सबसे पहले इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें और शिव परिवार के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें। शाम की पूजा के लिए घर की दीवार पर गेरू से एक पट्टिका बनाएं और उस पट्टिका पर करवा का चित्र बनाएं।

31 Oct 20237:29:52 PM
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

व्रत का समय सुबह 06:33 मिनट से शाम 08:15 मिनट तक है। पूजा का समय शाम 05:36 मिनट से 06:54 मिनट तक है। शिव योग दिन में 02 बजकर 17 मिनट से, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर रहेगा।

31 Oct 20236:51:38 PM
कब निकलेगा चांद?

दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 15 मिनट है। लखनऊ में रात 8:05 बजे, भोपाल में रात 8:29 बजे, अलीगढ़ में रात 8:13 बजे, पटना में रात 7:51 बजे, जबकि मुंबई में रात 8:59 बजे चांद निकलेगा।

31 Oct 20236:11:09 PM
पति का चेहरा देखकर व्रत खोलेंगी सुहागनें

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रख पूजा करती हैं। महिलाएं छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।

31 Oct 20234:47:05 PM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग हेतु व्रत रखती हैं। आजकल कुंवारी लड़कियां भी शीघ्र विवाह हेतु करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

31 Oct 20233:33:16 PM
Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ पर बन रहा है दुर्लभ 'शिव' योग

Karwa Chauth 2023: इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग हेतु करवा माता के निमित्त व्रत-उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

31 Oct 20233:13:57 PM
Karwa Chauth 2023: बाजार में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की लगी लंबी कतार

Karwa Chauth 2023: पूरे देश में करवा चौथ (Karwa Chauth Date 2023) की धूम मची हुई है। बाजारों में महिलाओं का उत्साह साफ नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में नई रौनक है। महिलाएं मेंहदी लगा रही हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर के बाहर भी महिलाओं की भीड़ है।

31 Oct 20232:30:50 PM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पहने इस रंग के कपड़े

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सुहागिनों को लाल, गुलाबी, पीला,हरा और महरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली स्त्रियों को लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

इतना ही नहीं पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं अगर शादी का जोड़ा पहनती हैं तो, इसे और उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

31 Oct 20231:38:46 PM
Karwa Chauth Moonrise Time: कहां पर कब होगा चांद का दीदार?

Karwa Chauth Moonrise Time 2023: करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में कब चांद दिखने वाला है। चांद निकलने का वक्त क्या रहेगा दिल्ली समेत शहरों का समय नीचे दिया जा रहा है- 

शहर का नाम  चांद दिखने का समय 
नई दिल्ली 8:15 
लखनऊ  8:05 
भोपाल
 8:29 
पटना
7:51 
चंडीगढ़ 
8:10 
नोएडा
8:14 
मुंबई  8:59 
गुरुग्राम
8:16 
चेन्नई  8:43 
कोलकाता  7:46
पणजी  9:04
अलीगढ़  8:13
पुणे  8:56
जयपुर  8:26
हिमाचल प्रदेश  8:07
आगरा  8:16
चेन्नई  8:43

31 Oct 20231:15:14 PM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को लेकर दिल्ली में महिलाएं कर रही हैं खरीदारी

Karwa Chauth 2023: इस त्यौहार के लिए केवल एक दिन ही रह गए हैं तो पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं की खरीदारी तेज है। उनके द्वारा पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती व पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी हो रही है। ज्यादातर महिलाएं कथा की किताब और दीपों की भी खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लाकेट व चूड़ा सहित विभिन्न प्रकार की करवे की थाली खरीदे जा रहे हैं।

31 Oct 202312:39:36 PM
Karwa Chauth Shopping: करवा चौथ को लेकर बाजार में उत्साह के साथ खरीदारी

Karwa Chauth Shopping: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुधवार के दिन करवा चौथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा-पाठ के समान और मेहंदी लगाने वालों की दुकान भी सजी हुई है।

31 Oct 202312:37:38 PM
Karva Chauth 2023: दिल्ली में 1500 करोड़ से अधिक का हो सकता है कारोबार

Karva Chauth 2023:  करवाचौथ पर खरीदारी को लेकर दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है। गहनों से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री, साड़ियां, पूजा कैलेंडर व पूजा सामग्री समेत अन्य की बिक्री हो रही है। कारोबार के जानकारों के अनुसार इस बार देशभर में करवा चौथ पर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सामानों के बिक्री की उम्मीद है।

31 Oct 202311:26:13 AM
Karwa Chauth 2023: कैसे होती है करवा चौथ की पूजा

Karwa Chauth 2023: जिस तरह से करवा चौथ बेहद खास है। ठीक इसी तरह से इस पर्व पर पूजा की विधि का भी अपना ही महत्व है। करवाचौथ पूजा का विधि के लिए अठवारी और हलवा बनाएं और पीली गौर बनाएं और उनके साथ गणेश भगवान को बिठाएं।

इसके बाद सुहाग के सामान से गौरी का श्रृंगार करें। करवा में गेहूं, बताशे और मिठाई रखें और करवा पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें। ध्यान लगाकर करवा चौथ की कथा सुनें।

कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। वहीं, रात में चांद निकलने के बाद छलनी से चांद देखें, पूजा करें और चंद्र देवता को जल चढ़ाएं।

31 Oct 202311:06:51 AM
Karva Chauth 2023: इन मंत्रों की आराधना के साथ करें पूजा

काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।

31 Oct 202310:43:39 AM
Karwa Chauth 2023 Live: इन मंत्रों के साथ दें चांद को अर्घ्य

नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे 

31 Oct 202310:28:35 AM
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को लेकर रेवाड़ी के बाजारों में दिखने लगा उत्साह

हरियाणा के रेवाड़ी में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साह दिखने लगा है। एक नवंबर बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसको लेकर जिले की महिलाओं में काफी उत्साह है। वहीं करवा चौथ को लेकर पूजा-पाठ के सामान और मेहंदी लगाने वालों की दुकान भी सजी हुई हैं। बाजार के विभिन्न दुकानों पर भीड़ रही। 

31 Oct 202310:00:42 AM
Karwa Chauth Moonrise Live: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय?

करवा चौथ व्रत पर पंजाब में चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।

31 Oct 20239:56:12 AM
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या करें शामिल

करवा चौथ की सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल करना चाहिए। सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं।

31 Oct 20239:48:11 AM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए सबसे प्रमुख व्रत में से एक है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व है। 

31 Oct 20239:46:33 AM
Karva Chauth Timing: क्या है करवा चौथ का व्रत का समय?

करवा चौथ व्रत का समय-सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय - रात्रि 08 बजे के आसपास रहेगा। 

31 Oct 20239:31:56 AM
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ 2023 का क्या है शुभ मुहूर्त

Karva Chauth 2023 Shubh Muhurat (करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2023):
करवा चौथ व्रत: सुबह 6:36 से रात 8: 26 बजे तक है।
करवा चौथ पूजा: शाम 5: 36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 1 नंवबर रात 8:05 बजे

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us