Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी सिक्किम में भूस्खलन, सार्वजनिक संपत्तियों और पशुओं को पहुंचा नुकसान; लगभग 20 परिवार प्रभावित

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 09:26 PM (IST)

    अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन से किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है लेकिन भूस्खलन से कई सार्वजनिक संपत्तियों और पशुओं को व्यापक नुकसान पहुंचा है उन्होंने बताया कि खड़ी फसलों को भी इससे नुकसान पहुंचा है।

    Hero Image
    अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन से किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है-

    गंगटोक, पीटीआई। पूर्वी सिक्किम जिले में रविवार सुबह एक बड़ा भूस्खलन हुआ। सुबह करीब सात बजे डिक्चू-राकडोंग रोड के किनारे स्थित सोकपे गांव में हुए भूस्खलन के कारण दो घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कम से कम 20 परिवार इससे प्रभावित हुए है। इसके अलावा, मंगन को गंगटोक से जोड़ने वाली सड़क बह गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संपत्तियों और पशुओं को पहुंचा नुकसान

    अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन से किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है, लेकिन भूस्खलन से कई सार्वजनिक संपत्तियों और पशुओं को व्यापक नुकसान पहुंचा है, उन्होंने बताया कि खड़ी फसलों को भी इससे नुकसान पहुंचा है।

    20 प्रभावित परिवारों को किया गया स्थानांतरित

    अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद तत्काल प्रभाव से 20 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।