Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला डॉक्‍टर चला रही थी वह कार जिसमें बैठे थे साइरस मिस्‍त्री, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा; चालक अस्पताल में भर्ती

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 10:14 PM (IST)

    अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराई। इस दुर्घटना में मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का म ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिस्त्री की कार एक महिला चिकित्सक चला रही थीं

    नई दिल्ली, एजेंसी।‌ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। 54 वर्षीय मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार (MH 47 AB 6705) गुजरात से मुंबई की वापस लौट रहे थे।‌ तभी अचानक एक ऐसी अनहोनी हुई, जिससे पूरा देश स्तब्ध है। ‌मिस्त्री की कार एक महिला चिकित्सक चला रही थीं, जिनका नाम अनाहिता पंडोले हैं। इस दुर्घटना में हुआ बच गई हैं, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ‌

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिवाइडर से टकराई लग्जरी कार

    दोपहर 3.15 बजे सूर्या नदी पर बने पुल से गुजरते समय चरोटी के पास सायरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद, एक भीषण हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का मौके पर ही निधन हो गया। बता दें कि इस कार को ड्राइव अनाहिता पंडोले कर रही थीं‌। यह दुर्घटना में जान बच गई है लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उनके पति की भी हालत नाजुक है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    चालक और उसके पति को मुंबई शिफ्ट किए जाने की संभावना

    लग्जरी कार चला रही अनाहिता पंडोले और उनके पति को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की संभावना है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। दुर्घटना में जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) जीवित बच गए हैं। पुलिस अधिकारी ने रविवार रात कहा, 'उन्हें सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।'