विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दुष्कर्मी प्रज्वल रेवन्ना से मेरे बेटे की मौत का क्या कनेक्शन? कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा तो भड़क गए सीएम सिद्दरमैया

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 25 May 2024 03:39 PM (IST)

जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को सिद्दरमैया ( Siddarmaiah son Death ) के बेटे की आठ ...और पढ़ें

कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा तो भड़क गए सीएम सिद्दरमैया (Image: ANI)
कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा तो भड़क गए सीएम सिद्दरमैया (Image: ANI)

HighLights

  1. कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा तो भड़क गए सीएम सिद्दरमैया
  2. सिद्दरमैया ने पूछा- किस धारा के तहत यह अपराध?
  3. 2016 में हुई थी राकेश की मौत

पीटीआई, बेंगलुरु। Revanna Case: यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना इस समय विवादों में घिरे हुए है। इस बीच आठ साल पहले विदेश में हुई सिद्दरमैया के बेटे की मौत पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को यह मुद्दा उठाया और पूछा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए? 

2016 में हुई थी राकेश की मौत

इस बयान पर सिद्दरमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अपने बेटे की मौत का मुद्दा उठाना कुमारस्वामी की 'मूर्खता' है। उल्लेखनीय है कि राकेश सिद्दरमैया की मौत 30 जुलाई, 2016 को बेल्जियम में शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

कुमारस्वामी ने उठाया मुद्दा, भड़के सीएम

दरअसल, सिद्दरमैया ने आरोप लगाया था कि हासन से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना अपने दादा एच डी देवेगौड़ा सहित अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी में देश छोड़कर भाग गए है। इस पर कुमारस्वामी ने कहा कि इस  यौन शोषण मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

कुमारस्वामी ने पूछे सवाल 

कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, 'मुख्यमंत्री का बेटा भी विदेश गया था और दुर्घटना का शिकार हो गया था। वह किस कार्यक्रम के लिए गया था? क्या उसने सिद्दरमैया की अनुमति ली थी? सिद्धारमैया ने राकेश की मौत की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए? इसे क्यों छुपाया गया? क्या मुख्यमंत्री ने उसे विदेश भेजा था?'

अपनी प्रतिक्रिया में सिद्दरमैया ने कहा, 'राकेश की आठ साल पहले मृत्यु हो गई थी। राकेश का मामला उठाना उनकी मूर्खता है।' सीएम ने कहा, 'राकेश की मौत 2016 में हुई थी। उस मामले और प्रज्वल के मामले में क्या संबंध है? कुमारस्वामी के भतीजे (प्रज्वल) दुष्कर्मी है।'

सिद्दरमैया ने पूछा- किस धारा के तहत यह अपराध?

कुमारस्वामी के इस आरोप पर कि वीडियो को ऑनलाइन प्रसारित करना और अपलोड करना अपराध है, सिद्दरमैया ने पूछा कि भारतीय दंड संहिता की किस धारा के तहत यह अपराध है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पीड़ितों के चेहरे को धुंधला किए बिना वीडियो साझा करना अपराध नहीं है, लेकिन कुमारस्वामी का कहना है कि मेरे बेटे की मौत प्रज्वल मामले से बड़ी है। मैं जानना चाहता हूं कि आईपीसी या किसी आपराधिक कानून की किस धारा के तहत यह (राकेश की मौत) अपराध है?'

कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 2016 में राकेश के विदेश दौरे के दौरान उनके साथ आए लोगों की संख्या का भी खुलासा किया जाए। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि प्रज्वल यौन शोषण मामले का इस्तेमाल उनके परिवार को राजनीतिक रूप से 'खत्म' करने के लिए किया जा रहा है।

प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न

बता दें कि प्रज्वल, जेडी(एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं और हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। उसके ऊपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। प्रज्वल कथित तौर पर चुनाव के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे और अभी भी फरार हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से एसआईटी द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद इंटरपोल द्वारा उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' पहले ही जारी किया जा चुका है। निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष अदालत ने एसआईटी द्वारा दायर एक आवेदन के बाद प्रज्वल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna Passport Issue: विदेश मंत्री के बयान पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, बोले- इसका मतलब...

यह भी पढ़ें: CDS अनिल चौहान ने बेंगलुरु में IAF मुख्यालय में प्रशिक्षण कमान का किया दौरा, सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की