विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumar Vishwas praises Pm Modi: पीएम मोदी की कार्यशैली के फैन हुए कुमार विश्वास, कह दी बड़ी बात

Published: Thu, 31 Jul 2025 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2025 03:52 PM (IST)

Kumar Vishwas attack Trump भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संकट के बीच कुमार विश्वास ने कहा कि पीएम मोदी को धमकी ...और पढ़ें

Kumar Vishwas attack Trump ट्रेड डील पर बोले कुमार विश्वास। (फाइल फोटो)
Kumar Vishwas attack Trump ट्रेड डील पर बोले कुमार विश्वास। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोदी से कोई भी काम जबगन नहीं करवा सकते।
  2. भारत के विकास व शक्ति की बीन तो यूं ही बाजेगीः विश्वास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अब संशय के बादल मंडराते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Kumar Vishwas praises Pm Modi) के भारत पर 25 फीसद टैरिफ लगाने के एलान के बाद विपक्ष के तमाम नेता केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच हमेशा से मोदी सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कुमार विश्वास का हैरान करने वाला बयान सामने आया है।  

क्या बोले कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास ने कहा कि पीएम मोदी  को जो थोड़ा सा भी ठीक से जानता है उन्हें मालूम है कि उनसे कोई भी काम धमकी देकर कोई नहीं करा सकता। विश्वास ने आगे कहा,

मोदी से कोई भी काम जबगन नहीं करवा सकते। उल्टे चुनौती के समय तो प्रधानमंत्री मोदी की कार्यक्षमता व दक्षता सर्वोत्तम होती है। कुल मिलाकर ट्रंप समेत दुनिया के सभी दादाओं से निवेदन कि अपनी तेल-चटाई चाहे पाकिस्तान ले जाएं या चीन, भारत के विकास व शक्ति की बीन तो यूं ही बाजैगी।

मोदी से पंगा आसान नहीं 

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के जो भी सलाहकार हैं वे उन्हें भारत के बारे में दो सलाह गलत दे गए। पहली बात तो यह कि ये संघर्ष और चुनौती को अपने अंतिम आदमी तक ले जाने वाला नया भारत है और अब इसे लड़कर जीतने की धीरे-धीरे आदत सी हो गई है। दूसरे यह कि जो लोग प्रधानमंत्री को जानते हैं, उन्हें पता हैं कि मोदी से पंगा आसान नहीं है।

ट्रंप ने टैरिफ के एलान के बाद की आपत्तिजनक टिप्पणी

भारतीय आयात पर एक अगस्त 2025 से 25 फीसद का शुल्क और इसके साथ पेनाल्टी देने की घोषणा के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुप्प नहीं बैठे हैं बल्कि पिछले 24 घंटों में भारत व रूस के संबंधों को लेकर भारतीय इकनोमी पर ना सिर्फ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं बल्कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान कार्ड खेलने के संकेत भी दिये हैं।

ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ कारोबारी समझौता करने का दम भरा है और वहां अमेरिकी तेल फील्डों से निकाले गेय तेल को भारत को बेचने की बात कही है। भारत सरकार की तरफ से ट्रंप की तरफ से एक के बाद एक की गई इन टिप्पणियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि ट्रेड समझौते पर भारत ने जिस तरह से अमेरिकी दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है, इससे राष्ट्रपति ट्रंप खुश नहीं है। उनका बयान इसी का नतीजा है।