विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Gangrape Case: लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में बंगाल पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Sun, 29 Jun 2025 02:41 PM (IST)

Kolkata Law College Gangrape कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय हो ...और पढ़ें

महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार कोलकाता स्थित लॉ कॉलेज पहुंची। फाइल फोटो
महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार कोलकाता स्थित लॉ कॉलेज पहुंची। फाइल फोटो

HighLights

  1. साउथ कॉलेज लॉ कॉलेज पहुंची महिला आयोग की सदस्य।
  2. अर्चना मजूमदार ने कोलकाता पुलिस पर लगाया आरोप।
  3. पुलिस केस से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर रही: अर्चना मजूमदार

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के किस्से पूरे देश में गूंज रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी एक्टिव हो गया है। महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने आज साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का दौरा किया है।

लॉ कॉलेज के पहुंची अर्चना मजूमदार ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं दी है और न ही पीड़िता के बारे में कुछ बताया है।

यह भी पढ़ें- 'CCTV फुटेज ने लगाई पीड़िता के आरोपों पर मुहर...', कोलकाता लॉ स्टूडेंट गैंगरेप केस में पुलिस के हाथ लगे कई सबूत

क्या बोलीं महिला आयोग की सदस्य?

अर्चना मजूमदार के अनुसार, "महिला आयोग पीड़िता के साथ है। जब तक पीड़िता चाहेगी महिला आयोग उसकी मदद करेगा। उसके माता-पिता से बात करना भी जरूरी है। यह NCW की जांच का हिस्सा है।"

अर्चना मजूमदार ने कहा-

ऐसे में महिला आयोग न सिर्फ पीड़िता बल्कि माता-पिता से भी बात करता है। जांच के दौरान यह जानने की कोशिश की जाती है कि उन्हें किस चीज की जरूरत है। साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है और पढ़ाई में भी मदद की जाती है।

लॉ कॉलेज में मिली सशर्त एंट्री

लॉ कॉलेज में दौरे परअर्चना मजूमदार को पुलिस से बातचीत करते हुए भी देखा गया। इस दौरान कोलकाता पुलिस के ACP भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने अर्चना मजूमदार समेत अन्य दो सदस्यों के मोबाइल नंबर नोट किए और फिर उन्हें लॉ कॉलेज में एंट्री मिल गई। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने की इजाजत नहीं दी गई।

बंगाल पुलिस पर लगाया आरोप

अर्चना मजूमदार का आरोप है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने महिला आयोग की जांच में सहयोग नहीं किया। उनसे केस से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं की गईं। अर्चना ने कहा, "मैं अपनी रिपोर्ट में लिखूंगी कि हमें हमारा काम ठीक से नहीं करने दिया गया।"

गैंगरेप में 4 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों समेत सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की SIT का गठन किया है। घटना के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा का भी TMC से कनेक्शन है, जिसे लेकर बीजेपी ने सत्तारूढ़ पार्टी TMC पर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- 'मेरी शादी नहीं हो रही...', अनिरुद्धाचार्य का वीडियो देख रची मर्डर की साजिश; पति-पत्नी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम