Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan- 2: शनमुगा सुब्रमण्यन ने चांद पर खोजा Vikram Lander का मलबा, जानिए कौन हैं ये

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Tue, 03 Dec 2019 01:11 PM (IST)

    नासा के लूनर द्वारा ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल करके चेन्नई के शनमुगा सुब्रमण्य ने विक्रम लैंडर के मलबे का पता लगा लिया है। जानें कौन है शानमुगा सुब्रम ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chandrayaan- 2: शनमुगा सुब्रमण्यन ने चांद पर खोजा Vikram Lander का मलबा, जानिए कौन हैं ये

    नई दिल्ली, जागण स्पेशल। इस साल चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ चंद्रयान विक्रम लैंडर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उसे ढूंढ निकाला है।  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर ने चांद की सतह पर विक्रम लैंडर का मलबा तलाशा है। इस काम में नासा की मदद की है चेन्नई के मैकेनिकल इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यन  ने। नासा ने भी विक्रम लैंडर के मलबे को खोजना का क्रेडिट शनमुगा को देते हुए उनकी तारीफ की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलिए तो आपको बताते हैं कि शानमुगा सुब्रमण्य से जुड़ी बाकी की जानकारी 

    कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं शनमुगा

    शनमुगा सुब्रमण्य उर्फ शान एक मकैनिकल इंजिनियर और कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं। फिलहाल, वह लेनॉक्स इंडिया टेक्नॉलजी सेंटर में टेक्निकल आर्किटेक्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। 7 सितंबर को जिस तरह से विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई उसमें इस पहलू की खोज करके शान ने काफी योगदान दिया है। 

    नासा के लूनर द्वारा ली गई तस्वीरों पर किया काम 

    मदुरै के रहने वाले शान ने इससे पहले कॉन्निजेंट जैसी कंपनियों में काम किया था। लैंडर की क्रैश लैंडिंग के बाद नासा के लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर द्वारा जो तस्वीरें ली गई थीं, (17 सितंबर, 14,15 अक्टूबर और 11 नवंबर) शान ने उनपर काम किया और इस तरह से उन्हें लैंडर के मलबे के बारी में जानकारी मिली। 

    नासा को दी जानकारी 

    शान ने बाद में इसकी जानकारी नासा को दी। कुछ ही समय में नासा ने शान की खोज की पुष्टी कर दी। उनकी खोज की पुष्टि करते हुए नासा के डेप्यूटी प्रॉजेक्ट साइंटिस्ट जॉन केलर के इमेल का जवाब देते हुए लिखा कि विक्रम लैंडर के मलबे को खोज निकालने के लिए आपके ईमेल मिला। उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। एलआओसी टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि बताई गई लोकेशन पर लैंडिंग से पहले और बाद में बदलाव दिख रहा है। 

    कैलर ने शान को उसकी मेहनत के लिए बधाई दी और कहा कि आपने इतनी मेहनत की और अपना बहुमूल्य समय निकालकर जो काम किया, उसके लिए आपको बधाई। हमने इसका एलान करने के लिए काफी समय लगा दिया इसके लिए हम आपसे माफी चाहते हैं क्योंकि हमे पहले पूरी तरह से संतुष्ट होना था। साथ ही ये भी सुनिश्चित करना था कि सभी भागीदार इसपर अपनी टिप्पणी दें। 

    दो बिंदुओं के जरिए बताई गई विक्रम की लोकेशन

    पूरी दुनिया को जानकारी देते हुए नासा ने ट्वीट किया कि हमारे नासा मून मिशन के लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर  को विक्रम लैंडर मिला है। इसके साथ ही नासा ने इंपैक्ट साइट की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें लैंडर की जगह को दिखाया गया है। इसमें दो रंग की बिंदु के जरिए विक्रम की लोकेशन के बारे में बताया गया है। तस्वीर में s नाम से जिक बिंदु के बारे में बताया गया है शान ने इसी की जानकारी नासा को दी थी। शान द्वारा बताई हई मलबे की जगह लैंडर की क्रैश साइट से उत्तर पश्चिम की ओर 750 मीटर की दूरी पर है। 

    संपर्क टूटने के बाद से ही विक्रम लैंडर की खोज ISRO और NASA

    विक्रम लैंडर से 7 सितंबर को ही संपर्क टूट गया थाष ईसरो और नासा इसकी तलाश में लगे हुए थे। नासा ने तो विक्रम तक सिग्नल भेजने के लिए मैड्रिड, कैलिफॉर्नियां और कैनबरा में अपने डीप स्पेस नेटवर्क ऐंटीना का भी इस्तेमाल किया था लेकिन, इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। फिर नासा ने एलआरओ का उपयोग करके चंद्रमा को साउथ पोल की तस्वीरें निकालीं।