Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसान भाषा में जानें Customer और Consumer के बीच का अंतर

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 09:53 PM (IST)

    कंज्यूमर वह व्यक्ति होता है जो बाजार से किसी भी सामान को खरीदता है और वह उस वस्तु या सेवा का अंतिम रूप से उपभोग करने वाला होता है। Customer किसी भी वस्तु के लिए कुछ पैसों का भुगतान करता है जबकि Consumer के मामले में यह जरूरी नहीं है।

    Hero Image
    आसान भाषा में जानें Customer और Consumer के बीच का अंतर। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बाजार में अगर कोई कंपनी नई उत्पाद या सेवा को लॉन्च करती है तो ग्राहक (Customer) और उपभोक्ता (Consumer) दोनों की पहचान करती है। ये दोनों शब्द अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। दोनों का मतलब अलग-अलग होता है। हालांकि, कई लोग इन दोनों शब्दों में अंतर को नहीं समझ पाते हैं और एक दूसरे के जगह इन शब्दों का उपयोग कर देते हैं। कई बार तो किस शब्द को कहां प्रयोग करें इसमें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस लेख के माध्यम से हम आसान भाषा में आपको इन शब्दों के बीच का अंतर और इसके परिभाषा को बताएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है ग्राहक

    Customer शब्द Custom से बना है, जिसका अर्थ Practice होता है। एक कस्टमर किसी भी विक्रेता से कोई भी सामान खरीदता है। यह कोई भी क्लाइंट या खरीददार हो सकता है। मालूम हो कि कस्टमर भी दो प्रकार का होता है, जिसमें Trade Customer और Final Customer आते हैं।

    क्या होता है Trade Customer और Final Customer

    ट्रेड कस्टमर वे होते हैं, जो कि किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदते हैं और बाद में उसमें कुछ वैल्यू एड कर आगे बेच देते हैं। यह कस्टमर मैनुफैक्चरर, रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर व अन्य हो सकते हैं, जबकि फाइनल कस्टमर वे होते हैं, जो किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदते हैं और निजी स्तर पर इस्तेमाल करते हैं।

    क्या होता है उपभोक्ता 

    कंज्यूमर वह व्यक्ति होता है, जो बाजार से किसी भी सामान को खरीदता है और वह उस वस्तु या सेवा का अंतिम रूप से उपभोग करने वाला होता है। Consumer किसी भी सेवा और वस्तु को आगे नहीं बेचता है और वह इसका खुद ही उपयोग करता है। भारत में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 1986 के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति जो किसी भी वस्तु या सेवा को वैल्यू एड करने के साथ आगे बेच रहे हैं, वे कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में नहीं आएंगे।

    Customer और Consumer में कुछ प्रमुख अंतर

    • Customer किसी भी वस्तु या सेवा की खरीददारी कर उसमें कुछ वैल्यू एड कर आगे बेच देते हैं। वहीं, Consumer वस्तु या सेवा को आगे नहीं बेचता है, बल्कि उसका खुद उपभोग करता है।
    • Customer कोई भी एकल व्यक्ति या फिर बिजनेस फर्म हो सकती है। वहीं, Consumer एकल व्यक्ति या लोगों का समूह हो सकता है।
    • Customer किसी भी वस्तु या सेवा के लिए कुछ पैसों का भुगतान करता है, जबकि Consumer के मामले में यह जरूरी नहीं है।
    • Customer किसी भी वस्तु की खरीददारी व्यावसायिक तौर पर करता है। वहीं, Consumer वस्तु या सेवा की खरीददारी अपने निजी इस्तेमाल के लिए करता है।