Move to Jagran APP

TOP 10 News: दिल्ली-एनसीआर की हवा में 'जहर', दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान

TOP 10 Stories 4 November 2022 आइए आज दिन-भर 10 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। दिल्ली-NCR की हवा फिर खराब हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर तक पहुंच गया है।

By Ashisha Singh RajputEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2022 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2022 09:37 PM (IST)
शुक्रवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शुक्रवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 10 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। दिल्ली-NCR की हवा फिर खराब हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर तक पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता के तेजी से बिगड़ने की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई। जहरीली होती हवा को कंट्रोल को करने के लिए सरकार कदम उठा रही है।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया।

पढ़ें आज की टॅाप 10 खबरें

1- Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर की हवा में 'जहर', SC से लेकर NHRC तक गंभीर; लगाई गईं ये कड़ी पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा फिर खराब हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर तक पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता के तेजी से बिगड़ने की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई। जहरीली होती हवा को कंट्रोल को करने के लिए सरकार कदम उठा रही है। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ने के लिए पराली को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी यानी रेड जोन में पहुंचते ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू कर दिया।

2- Delhi MCD Election 2022 Date: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 को आएगा परिणाम

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।

3- हमले के बाद इमरान खान ने तोड़ी खामोशी, कहा- अटैक को लेकर पहले से थी जानकारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को हुए हमले के बाद आज अपनी खामोशी तोड़ी है। देश के नाम संबोधन में होने कहा कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चल गया था कि उनपर हमला होने वाला है।

4- Twitter ने भारत में भी शुरू की छंटनी, कर्मचारियों को मिल रहे ईमेल, ये विभाग निशाने पर

ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर नौकरियों में कटौती के तहत भारत में भी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर ने आज से वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था। दुनिया के सबसे अमीर व्यवसायी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ-साथ सीएफओ और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। सीईओ और सीएफओ को नौकरी से निकाले जाने के बाद टॉप मैनेजमेंट एक के बाद एक कई अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।

5- CM योगी की हिमाचल में धुआंधार रैलियां, बोले- ऐसा न हो कि UP में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं में धुआंधार चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम योगी ने विकास, आस्था व काम की बदौलत जनसमर्थन मांगा तो स्थानीय लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर उनके विश्वास पर अपनी मुहर लगाई। तीनों रैलियों में मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आमजन से संवाद किया, बल्कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहाकि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए, उनसे अब उम्मीद न कीजिए।

6- Pakistan में राजनीतिक हत्याओं का नहीं थम रहा सिलसिला, हमले में कई प्रसिद्ध नेताओं की हुई है मौत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को गोलीबारी हुई, जिसमें वह घायल हो गए। पाकिस्तान में राजनेताओं पर गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले सात दशकों में गोलीबारी और आतंकवादी हमलों में देश के कई राजनेताओं की मौत हुई है। राजनेताओं पर गोली चलने के मामले में अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी नाम जुड़ गया है।

7- WATCH: PM मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले अमृतसर में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गोपाल मंदिर के बाहर पहुंचे थे। मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां फेंकी हुई थी। सूरी को जब इस बाबत पता चला तो वह मंदिर के बाहर पहुंचे। सूरी ने वहां मूर्तियों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर धरना दिया था।

8- COP27: भारत के लिए क्लाइमेट से प्रभावित लोगों की मदद सबसे बड़ी चुनौती, विश्व कॉन्फ्रेंस में यही मुख्य मुद्दा

भारत में इस साल के पहले नौ महीने में 88% दिन ऐसे बीते जब देश में कहीं न कहीं लोगों को हीटवेव, शीतलहर, चक्रवाती तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश, बाढ़ या भूस्खलन जैसी एक्सट्रीम वेदर की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) के अनुसार मौसम की इस मार ने 2,755 लोगों की जान ले ली, 70 हजार से अधिक मवेशी मारे गए, 18 लाख हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ और 4.16 लाख घर नष्ट हो गए।

9 - NZ vs IRE: न्यूजीलैंड T20WC 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, आयरलैंड हुआ बाहर

केन विलियमसन की कप्तानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम को 35 रन से हराने में सफलता अर्जित की। कीवी टीम ने इस जीत के साथ ही इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। वहीं इस हार के बाद आयरलैंड की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

10- Priyanka Chopra ने अमेरिका से भारत लौटने के बाद लिया घर के खाने का जमकर मजा, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्हें घर के खाने का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। इसमें नान और पनीर जैसी कई भारतीय स्वादिष्ट डिशें नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा 3 वर्ष बाद भारत लौटी है और वह घर के खाने को देखकर काफी उत्साहित है। उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.