Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dr Gurpreet Kaur: जानें डाक्टर गुरप्रीत को जिन्हें बनना हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान की दुल्हन

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:49 AM (IST)

    आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी होंगी हरियाणा की डाक्टर गुरप्रीत कौर। चार साल पहले उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी। अभी मोहाली में प्रैक्टिस कर रहीं हैं।

    Hero Image
    जानें डाक्टर गुरप्रीत को जिन्हें बनना हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान की दुल्हन

    नई दिल्ली, आनलाइन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुवार को दूसरी शादी हो रही है। उनकी दुल्हन हैं हरियाणा की डाक्टर गुरप्रीत कौर। इसके लिए मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर ही छोटा सा समारोह आयोजित किया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत भगवंत मान के परिजन शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा है कि छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें केजरीवाल के अलावा केवल परिवार वाले शामिल होंगे। इंस्टाग्राम पर भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर किया और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि डाक्टर गुरप्रीत कौर और मेरे बड़े भाई भगवंत मान को शुभकामनाएं।

    आइए जानते हैं हरियाणा की डाक्टर गुरप्रीत कौर को -

    • 2019 में भगवंत मान संगरूर से लोकसभा सांसद थे। तभी इनकी मुलाकात गुरप्रीत कौर से हुई थी।
    • हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पेहोवा की रहने वाली हैं गुरप्रीत कौर जिन्हें प्यार से परिजन पुकारते हैं 'गोपी'
    •  अंबाला जिले में महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (Maharishi Markandeshwar University (MMU) से उन्होंने पढ़ाई की है। उन्होंने चार साल पहले अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी।
    • अभी वे मोहाली में अपने परिवार के साथ रहती हैं और वहीं प्रैक्टिस भी कर रहीं हैं।
    • उनके पिता इंदरजीत सिंह नट्ट की संपत्ति पेहोवा के मदनपुर गांव में है। वहां उनका फार्म है।
    • करीब एक साल पहले वे मदनपुर गांव के सरपंच थे।
    • गुरप्रीत के चाचा गुरजिंदर सिंह नट्ट आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं।
    • शादी की बात दो साल पहले ही शुरू हो गई थी।
    • पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मां और बहन ने गुरप्रीत को अपने भाई भगवंत मान के लिए पसंद किया है।
    • दोनों परिवारों के बीच करीब चार साल से मेल जोल है।

    बता दें कि भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं- 21 साल की सीरत और 17 साल का दिलशान। ये अमेरिका में रहते हैं। 2015 में भगवंत मान और इंदरप्रीत ने मोहाली के कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी। सोशल मीडिया पर भगवंत मान को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    comedy show banner
    comedy show banner