Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मध्य प्रदेश में किशोर कुमार का बंगला बनेगा संग्रहालय, पब्लिक ट्रस्ट बनाने की हो रही तैयारी

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jun 2021 08:23 PM (IST)

    सोमवार को कलेक्टर द्विवेदी ने इस सिलसिले में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्रेरणा मंच को निर्देशित किया कि बंगले को संग्रहालय बनाने के लिए पब्लिक ट्रस्ट का गठन किया जाए।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के खंडवा में है बंगला, यहीं जन्म हुआ था किशोरदा का

    इंदौर, जेएनएन। बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का खंडवा जिला मुख्यालय में स्थित बंगला जल्दी ही संग्रहालय बनेगा। प्रशासन ने बंगले को अधिग्रहित कर संग्रहालय बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने इस संबंध में पब्लिक ट्रस्ट गठित करने के निर्देश दिए हैं। ट्रस्ट में किशोर कुमार के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार ने कहा है कि वे किसी ट्रस्ट में शामिल नहीं होना चाहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसहयोग से बंगले को संग्रहालय का रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हाल ही में एसडीएम ममता खेड़े ने बंगले का निरीक्षण किया था। सोमवार को कलेक्टर द्विवेदी ने इस सिलसिले में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्रेरणा मंच को निर्देशित किया कि बंगले को संग्रहालय बनाने के लिए पब्लिक ट्रस्ट का गठन किया जाए। इसमें शहर के प्रबुद्धजनों को जोड़ा जाए। साथ ही किशोर कुमार के स्वजन को शामिल किया जाए।

    कलेक्टर ने कहा कि किशोरदा के स्वजन क्या चाहते हैं, इस संबंध में भी उनसे चर्चा की जाए। ट्रस्ट के माध्यम से संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव तैयार कर संस्कृति विभाग को भेजा जाएगा। मंच के पदाधिकारी और सदस्य मुंबई में अर्जुन कुमार से मिलेंगे और उन्हें ट्रस्ट में शामिल होने के लिए कहेंगे।

    इधर किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार का कहना है कि संपत्ति मेरी है। संग्रहालय को लेकर यदि कोई प्रस्ताव है तो मुझे बताया जाए, विचार करूंगा। निर्णयों से पहले जिला प्रशासन द्वारा मुझसे कोई चर्चा क्यों नहीं की गई। फिलहाल पब्लिक ट्रस्ट से जुड़ने में मुझे रचि नहीं है।