Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala News: केरल में दो प्रवासी मजदूर अपने कमरे में मिले मृत, एक अन्य व्यक्ति लापता

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 05:30 AM (IST)

    कोच्चि के नजदीक मुवात्तुपुझा में दो प्रवासी मजदूर रविवार को अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों असम के रहने वाले थे। इलाके के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब वह मजदूरों के कमरे में गए तो दोनों को चादर ओढे देखा। उसने बताया कि ऐसा लग रहा था कि वे सो रहे हैं।

    Hero Image
    Kerala News: केरल में दो प्रवासी मजदूर अपने कमरे में मिले मृत, एक अन्य व्यक्ति लापता (फाइल फोटो)

    पीटीआई, कोच्चि। कोच्चि के नजदीक मुवात्तुपुझा में दो प्रवासी मजदूर रविवार को अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों असम के रहने वाले थे।

    मुवात्तुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मृत मजदूरों के साथ ओडिशा का एक अन्य व्यक्ति रह रहा था, जो अभी लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    केरल में दो प्रवासी मजदूर अपने कमरे में मृत मिले

    इलाके के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब वह मजदूरों के कमरे में गए तो दोनों को चादर ओढे देखा। उसने बताया कि ऐसा लग रहा था कि वे सो रहे हैं। इसके बाद मैंने उनके बिस्तर के पास खून देखा और पुलिस को जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्र की मौत के मामले में स्टालिन ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को रांची में फॉरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे अपने राज्य के एक युवक की संदिग्ध मौत मामले की जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपने झारखंड के समकक्ष हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। झारखंड में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का छात्र गुरुवार को संस्थान के एक छात्रावास के पास जली हुई अवस्था में मृत पाया गया था। स्टालिन ने नामक्कल जिले के मृतक छात्र के परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

    असम में मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत

    असम के तामुलपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक बोरो नामक व्यक्ति की जान चली गई। घटना जिले के नागरीजुली इलाके में हुई। वह नागरीजुली हाई स्कूल में कार्यालय सहायक के रूप में काम करता था।

    यह भी पढ़ें- भारत के पूर्व उच्चायुक्त को कर्मचारी को देने होंगे 1.36 लाख डॉलर, ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने दिया आदेश

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब वह सुबह की सैर के लिए निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही वह पास में स्थित नदी के किनारे पहुंचा, मधुमक्खियों के झुंड ने घेर लिया। उसके साथ एक और व्यक्ति था। दूसरा व्यक्ति जान बचाने के लिए नदी में कूद गया। उसे कुछ चोट आई, लेकिन उसकी जान बच गई। लेकिन, बोरो अपना बचाव करने में असमर्थ रहा। हालांकि, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंत में उसने दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे भूटान नरेश जिग्मे खेसर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात