Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रक्षक ही बना भक्षक, बस में बच्चे को स्तनपान करा रही महिला से पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी; गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 05:17 PM (IST)

    Kerala News केरल के पोनकुन्नम इलाके में एक पुलिसकर्मी द्वारा बस में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिविल पुलिस अधिकारी ने यात्रा के दौरान नौ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

    Hero Image
    Kerala News केरल में पुलिसवाले ने की महिला से बदसलूकी।

    पीटीआई, कोट्टायम (केरल)। Kerala News केरल के कोट्टायम जिले के पोनकुन्नम इलाके में पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां एक पुलिसकर्मी ने एक बस में महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्तनपान करा रही महिला के साथ दुर्व्यवहार

    पुलिस ने कहा, शिकायतकर्ता के अनुसार, अजस मोन नाम के आरोपी ने कोट्टायम से मुंडाकायम तक बस में यात्रा के दौरान कथित तौर पर उसका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि सिविल पुलिस अधिकारी ने यात्रा के दौरान अपने नौ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

    बस में किया पीछा

    इसके बाद, महिला पोनकुन्नम में बस से उतर गई और दूसरी बस में चढ़ गई। हालांकि, पुलिसकर्मी भी उतर गया और जिस बस में महिला चढ़ी थी उसी में चढ़ गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।

    परिजनों ने पकड़ा

    उसके हालात को जानकर परिजन कंजिराप्पल्ली शहर पहुंचे। जब वह उतरी तो आरोपी पुलिसकर्मी भी उसके पीछे आ गया। यह देख परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।