Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे ने घर में खोद डाली मां की कब्र, आनन-फानन में घर पहुंची पुलिस; मामला जान उड़ गए सबके होश

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 06:53 PM (IST)

    कोच्चि में एक बुजुर्ग महिला को घर में ही दफनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति की पहचान मृतक महिला के बेटे के तौर पर हुई है। जब आरोपी ने उसे दफनाने के लिए गड्ढा खोदा तभी पड़ोसियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    बुजुर्ग की मौत के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया (फाइल फोटो)

    पीटीआई, कोच्चि। केरल में कोच्चि के वेन्नला में अपने घर के परिसर में किसी को सूचित किए बिना अपनी मां के शव को दफनाने के आरोप में व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पलारिवट्टोम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि व्यक्ति अपने मां के शव को परिसर में दफना रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक महिला की पहचान 78 वर्षीय बुजुर्ग के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

    एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को अपने परिसर में कब्र खोदते देखा। उस कब्र में व्यक्ति अपनी मां को दफनाने की कोशिश कर रहा था। पड़ोसी ने कहा, रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर मां-बेटे के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक टायर की दुकान चलाता है और वह अपनी पत्नी से अलग रहता है।

    6 टुकड़ों में दफनाने की वारदात

    कुछ समय पहले जोधपुर से भी एक मामला सामने आया था, जहां एक महिला की हत्या कर उसे घर के ही पास एक गड्ढे में दफना दिया गया था। महिला की पहचान अनीता चौधरी के रूप में हुई। वह बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

    इसके पास ही आरोपी गुल मोहम्मद की भी दुकान थी। आरोपी ने महिला के शव के 6 टुकड़े किए और उसे गड्ढे में दफना दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पत्नी ने सारा सच बता दिया था।

    हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner