विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 In Kerala: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा- राज्य कोविड लहर से निपटने के लिए तैयार

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 28 Mar 2023 09:14 AM (IST)

Covid-19 In Kerala केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि राज्य एक और कोविड लहर से ...और पढ़ें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (फोटो -एएनआइ)
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (फोटो -एएनआइ)

कोच्चि, एजेंसी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि राज्य एक और कोविड लहर से निपटने के लिए तैयार है। मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, 'हम एक लहर को संभालने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में आईसीयू के 13 मामले हैं। हमने सामान्य और आईसीयू बेड और आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर बढ़ाने का फैसला किया है।'

उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।

कोरोना समीक्षा के लिए किया गया उच्च स्तरीय बैठक

इससे पहले सोमवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के पूरे स्पेक्ट्रम की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

समीक्षा बैठक में डॉ वी के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग और डॉ राजीव बहल, सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग भी उपस्थित थे।

राज्यों को लापरवाही के प्रति किया आगाह 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने 22 मार्च 2023 को आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक से पीएम मोदी के संदेश का उल्लेख किया और राज्यों को सतर्क रहने और COVID19 प्रबंधन के लिए तैयारी सुनिश्चित करने की सलाह दी।

उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति आगाह किया और उन्हें स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 मार्च 2023 को जारी संयुक्त परामर्श में सूचीबद्ध प्राथमिकताओं का पालन करने की सलाह दी।