विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: केरल में ट्रेन की चपेट में आकर हथनी की मौत, लोको पायलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Tue, 07 May 2024 11:45 PM (IST)

कांजीकोड के पास ट्रेन की चपेट में आने से हथनी की मौत मामले में केरल के वन विभाग ने त्रिवेंद्रम ...और पढ़ें

हथनी की मौत मामले में वन विभाग ने लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज किया है।
हथनी की मौत मामले में वन विभाग ने लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीटीआई, पलक्कड़। कांजीकोड के पास ट्रेन की चपेट में आने से हथनी की मौत मामले में केरल के वन विभाग ने त्रिवेंद्रम मेल के लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज किया है। कांजीकोड के पास सोमवार देर रात चेन्नई जा रही त्रिवेंद्रम मेल की चपेट में आने से हथनी की मौत हो गई थी। जिले में एक महीने के भीतर यह इस तरह की दूसरी घटना है।

केरल के वन मंत्री एके सशींद्रन ने मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ट्रेन की रफ्तार निर्धारित गति सीमा से अधिक थी। लोको पायलट के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के प्रासंगिक प्रविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद हथनी घायल हो गई। दुर्घटना के लगभग 30 मिनट के बाद उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले 13 अप्रैल को पलक्कड जिले में ट्रेन से कटकर एक अन्य हथनी की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।