Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala Bomb Blast: केरल के कन्नूर जिले में बम ब्लास्ट, 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 04:21 PM (IST)

    Kerala Bomb Blast केरल के कन्नूर जिले में बम फटने की घटना सामने आई है। हादसे में 2 लोग घायल हुए है। अधिकारियों के मुताबिक घटना 12 मार्च की शाम कन्नूर जिले के कक्कयांगड स्थित मुजाकुन्न पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।

    Hero Image
    Kerala Bomb Blast: केरल के कन्नूर जिले में बम ब्लास्ट, 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

    कन्नूर, एजेंसी। Kerala Bomb Blast: केरल के कन्नूर जिले में बम फटने की घटना सामने आई है। हादसे में 2 लोग घायल हुए है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना 12 मार्च की शाम कन्नूर जिले के कक्कयांगड स्थित मुजाकुन्न पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में संतोष और उनकी पत्नी लसिता घायल हो गए है।

    सरकारी अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती

    पुलिस ने घायलों को कन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

    RSS कार्यकर्ता के घर के पास बम विस्फोट

    पिछले साल 10 सितबंर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के घर के सामने एक बम विस्फोट हुआ था। मट्टनूर पुलिस के मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बम फटा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और डाग स्क्वायड ने भी मौके का दौरा किया।