यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केंद्र-दिल्ली सरकार के टकराव के बीच गृहमंत्री से मिले केजरीवाल
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर छिड़ी जंग के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर छिड़ी जंग के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से गृह मंत्रायल में मुलाकात की।
केजरीवाल की गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात को हाल में ट्रांसफर को लेकर हुए विवाद को समाप्त करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले लगभग एक महीने से दिल्ली और केंद्र के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान चल रही है। इसके लिए केंद्र ने नोटिफिकेशन भी जारी किया लेकिन इसे न मानते हुए राज्य सरकार हाई कोर्ट चली गई। लेकिन वहां से उसे राहत नहीं मिली।
