विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्तार अंसारी का समर्थन ले सकते हैं केजरीवाल

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2014 12:43 PM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगरा जेल में कैद माफिया मुख्तार अंसारी से समर्थन लेने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को अमृतसर में उन्होंने कहा कि बनारस में मोदी और अमेठी में राहुल गांधी को हराने के लिए जो भी समर्थन देगा हम उसका साथ लेने के लिए तैयार हैं। मुख्तार ने इस बार बनारस से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अंसारी के इस कदम से केजरीवाल का एजेंडा पता चल गया। मोदी को हराने के लिए अपराधियों से उनकी सांठगाठ सामने आ गई है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रोड शो करने अमृतसर पहुंचे। इससे पहले पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा- 'मैं इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को किसी कीमत पर जीतने नहीं दूंगा। भाजपा द्वारा भगोड़ा कहे जाने पर कहा कि अगर भगवान राम के जमाने में भाजपा होती तो उन्हें भी वह भगोड़ा-भगोड़ा कहती। गौरतलब है कि माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी ने पिछले लोकसभा चुनाव में बनारस में भाजपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जोशी को कड़ी टक्कर दी थी। वह इन दिनों विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में सजा काट रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुस्लिम वोट बिखरने के डर से मुख्तार ने इस बार बनारस से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। वह मऊ से चार बार विधायक चुने गए हैं।

अंसारी के समर्थन को लेकर 'आप' में दरार

वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके कौमी एकता दल के विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर आम आदमी पार्टी में दरार पनपती दिख रही है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अंसारी का समर्थन लेने की खबरों का खंडन करते हुए 'आप' प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पार्टी अंसारी का समर्थन नहीं लेगी।

आशुतोष ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंसारी से पार्टी के किसी भी सदस्य की कोई बातचीत नहीं हुई है। यदि कोई पार्टी इसका आरोप लगा रही है तो मुझे उसका कोई गम नहीं है। आशुतोष ने कहा कि मैं पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर इस बात का स्पष्टीकरण कर रहा हूं कि पार्टी मुख्तार अंसारी का समर्थन नहीं लेगी।

पढ़ें: केजरीवाल की सुरक्षा करेगी 'आप' की फोर्स

पढ़ें: राजघाट मामले पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब