विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजघाट मामले पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 10:52 AM (IST)

मंगलवार को सुल्तानपुरी में ऑटो चालक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद राजघाट पर ध्यान लगाकर बैठने के मामले में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मंगलवार को सुल्तानपुरी में ऑटो चालक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद राजघाट पर ध्यान लगाकर बैठने के मामले में मुख्य चुनाव कार्यालय द्वारा भेजे नोटिस का अरविंद केजरीवाल ने जवाब दे दिया है। कार्यालय ने केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा था।

नोटिस के जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि राजघाट पर उनका ध्यान लगाने को बैठना व्यक्तिगत था। यह कोई राजनीतिक मीटिंग नहीं थी। यह पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं था। यह रैली भी नहीं थी, जिसको लेकर ऐतराज किया जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने जवाब में कहा है कि राजघाट पर वह व्यथित होने के कारण बैठे थे। पार्टी के कार्यकर्ता या फिर किसी सदस्य को उन्होंने राजघाट पर नहीं बुलाया था। जो भी वहां आया था, अपनी इच्छानुसार आया था। दिल्ली मुख्य चुनाव कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा दिए गए जवाब की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि आठ अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को सुल्तानपुरी में ऑटो चालक लाली ने माला पहनाने के बाद थप्पड़ मार दिया था। बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद केजरीवाल समर्थकों के साथ राजघाट पर ध्यान लगाने के लिए बैठ गए थे। जिस पर मुख्य चुनाव कार्यालय ने ऐतराज जताया था।

पढ़ें: राखी बिड़ला ने लाइन तोड़कर डाला वोट, लोगों का विरोध

पढ़ें: केजरीवाल ने पहली बार मानी गलती, 'गलत समय पर छोड़ी कुर्सी'