विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की सुरक्षा करेगी 'आप' की 'फोर्स'

By Edited By:
Published: Thu, 10 Apr 2014 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2014 07:50 AM (IST)

लुधियाना [जासं]। सरकारी सुरक्षा न लेने के वादे के साथ दिल्ली में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की हालत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना [जासं]। सरकारी सुरक्षा न लेने के वादे के साथ दिल्ली में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की हालत यह हो गई है कि इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा के लिए स्पेशल 'फोर्स'गठित करनी पड़ी है। दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में थप्पड़ व घूंसे मारने, स्याही व अंडे फेंकने की घटनाएं पंजाब के तीन दिन के दौरे में न हों इसके लिए पार्टी वालंटियर्स की स्पेशल टीम तैयार कर चुकी है। पार्टी से जुड़े पूर्व सैनिकों की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के 30 ऐसे युवा वालंटियर्स को ट्रेनिंग दिलवाई गई है जो केजरीवाल के शुक्रवार को अमृतसर पहुंचते ही सुरक्षा के लिए तैनात हो जाएंगे। जो लुधियाना समेत पूरे पंजाब के दौरे के समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं, रोड शो के दौरान शरारती तत्वों को केजरीवाल तक पहुंचने से रोकने के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

'आप' नेताओं का कहना है कि सुरक्षा का यह मतलब कतई नहीं होगा कि वह आम लोगों से नहीं मिल सकेंगे। रोड शो के दौरान केजरीवाल आम लोगों से हाथ भी मिलाएंगे और बातचीत भी करेंगे। इतना जरूर है कि अब आम तौर पर माला पहनाने की परंपरा से दूरी बनाई जाएगी।

लुधियाना से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका के चुनाव प्रचार में जुटी बेटी प्रभसहाय कौर ने इस रणनीति की पुष्टि की है।

केजरीवाल के रोड शो के प्रबंधक परमिंदर सिंह का कहना है कि वालंटियरों की सुरक्षा में तैनाती से आम लोगों को अरविंद केजरीवाल से मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर पंजाब के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। 12 अप्रैल को वे लुधियाना में रोड शो करेंगे।