Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर की पत्थरबाजी में पर्यटक बने निशाना

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Tue, 30 May 2017 06:56 PM (IST)

    होटल व्यवसायी सतेंद्र गुप्ता और उनके मित्र राजू शर्मा परिवार के साथ कश्मीर गए थे। रास्ते में पत्थरबाजों ने उनकी मिनी बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

    कश्मीर की पत्थरबाजी में पर्यटक बने निशाना

    जासं, आगरा। धरती के स्वर्ग कही जाने वाली कश्मीर घाटी में घूमने जाना आगरा के दो परिवारों को बहुत महंगा पड़ा। पत्थरबाजों ने उनकी गाड़ी को घेरकर पत्थर बरसाए। पत्थर लगने से ताजनगरी फेस-1 निवासी सतेंद्र गुप्ता की आंख में गंभीर चोट आई, जिस पर श्रीनगर में उनकी आंख की सर्जरी करानी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार सुबह उन्हें विमान से दिल्ली लाया गया। वहां एम्स में चेकअप कराया गया। होटल व्यवसायी सतेंद्र गुप्ता और उनके मित्र राजू शर्मा परिवार के साथ कश्मीर गए थे। शनिवार शाम वे सोनमर्ग से श्रीनगर लौट रहे थे। शाम 7:30 बजे रास्ते में पत्थरबाजों ने उनकी मिनी बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें: ये हैं कश्मीर के 12 मोस्ट वांटेड आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की लिस्ट

    एक पत्थर गाड़ी की विंड स्क्रीन पर और दूसरा साइड स्क्रीन पर लगा। दोनों स्क्रीन टूट गई। इस बीच एक पत्थर गाड़ी में बैठे सतेंद्र गुप्ता की बाईं आंख पर आकर लगा। जबरदस्त पत्थरबाजी और घायल सतेंद्र को देख दोनों परिवार दहशत में आ गए।

    यह भी पढ़ें: आडवाणी समेत सभी 12 पर चलेगा आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा, आरोप तय

    किसी तरह वह लोग श्रीनगर लौटे और वहां सतेंद्र की स्थिति देख अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने कहा कि चोट गंभीर है, इसलिए रविवार को आंख की सर्जरी की गई। इसके बाद सोमवार सुबह विमान से दिल्ली लाया गया। वहां एम्स में सतेंद्र का चेकअप हुआ। शाम को परिजन उन्हें आगरा लेकर आए।