Karnataka: बेलगावी की घटना पर सियासत, बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने की बैठक; पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ
कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला से मारपीट और उसे निर्वस्त्र अवस्था में घुमाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम बेलगावी पहुंच गई है। इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ने घटना का स्वत संज्ञान लिया। हाई कोर्ट ने इसकी तुलना महाभारत के दौरान द्रौपदी के साथ हुई घटना से की थी।

एजेंसी, बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला से मारपीट और उसे निर्वस्त्र अवस्था में घुमाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम बेलगावी पहुंच गई है।
बीजेपी सांसदों ने ली घटना की जानकारी
बीजेपी की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बेलगावी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और महिला के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली। इस टीम में अपराजिता सारंगी, सुनीता दुग्गल, रंजीता कोली, लॉकेट चटर्जी और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं।
#WATCH | Karnataka: BJP delegation including party's women MPs Aprajita Sarangi, Sunita Duggal, Locket Chatterjee, Ranjeeta Koli and Asha Lakra held a meeting with party leaders in Belagavi and took details about the Belagavi incident
— ANI (@ANI) December 16, 2023
A woman was allegedly assaulted, paraded… pic.twitter.com/PjzbPhrDMJ
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
बताया जा रहा है कि महिला का बेटा 11 दिसंबर को एक लड़की के साथ गायब हो गया था, जिसके बाद महिला को बेलगावी के वांतामुरी गांव में एक खंभे से बांधा गया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई। साथ ही उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया था।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार- शिवकुमार
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार का कहना है कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून अपना काम करेगा और किसी को बचाने या सुरक्षा देने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान
वहीं, इस घटना का कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट ने इस घटना को महाभारत के दौरान द्रौपदी के साथ हुई घटना से भी बदतर बताया। हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण द्रौपद्री के बचाव के लिए आए थे, लेकिन बेलगावी में कोई भी पीड़ित की मदद के लिए नहीं आया।
यह भी पढ़ें- Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक 2024 की जनगणना के बाद होगा लागू: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण
आठ लोगों की हुई गिरफ्तारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि आठ अन्य अभी भी फरार हैं। बता दें कि भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए सभी जिलों में आज प्रदर्शन की घोषणा की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।