विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: हनुमान ध्वज को लेकर विहिप ने कर्नाटक सरकार को दी चेतावनी, कहा- भले ही हमारे खिलाफ केस दर्ज किए जाएं...

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Sat, 10 Feb 2024 06:00 AM (IST)

मांड्या जिले के केरागोडु गांव में एक मस्तूल से हनुमान की पताका हटाने की निंदा करने के लिए एक विरोध-प्रदर्शन ...और पढ़ें

हनुमान ध्वज को लेकर विहिप ने कर्नाटक सरकार को दी चेतावनी। (फाइल फोटो)
हनुमान ध्वज को लेकर विहिप ने कर्नाटक सरकार को दी चेतावनी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बजरंग दल के सदस्य केरागोडु गांव में एकत्र होंगे
  2. हर जिले में हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

आईएएनएस, दक्षिण कन्नड। विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों द्वारा हटाए गए हनुमान पताका को दोबारा स्थापित नहीं किया गया, तो परिणामों के लिए सिद्दरमैया सरकार जिम्मेदार होगी।

मांड्या जिले के केरागोडु गांव में एक मस्तूल से हनुमान की पताका हटाने की निंदा करने के लिए एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए विहिप नेता शरण पंपवेल ने कहा कि यदि ध्वज को फिर से लगाया नहीं गया तो हिंदू संगठन और बजरंग दल केरागोडु चलो आंदोलन शुरू करेंगे।

बजरंग दल के सदस्य केरागोडु गांव में एकत्र होंगे

उन्होंने चेतावनी दी कि विहिप और बजरंग दल के सभी सदस्य केरागोडु गांव में एकत्र होंगे। भले ही हमारे खिलाफ मामले दायर किए जाएं या हमें विरोध का सामना करना पड़े, हम किसी भी कीमत पर हनुमान पताका को फिर से स्थापित करेंगे। राज्य सरकार परिणामों के लिए जिम्मेदार होगी।

हर जिले में हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

प्रदेश के हर जिले में शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सीएम सिद्दरमैया के आदेश के बाद हनुमान की पताका को अचानक हटा दिया गया। वहां दशकों तक बिना किसी विवाद के पताका फहराई जाती रही। वोट बैंक की राजनीति के लिए हनुमान ध्वज को हटाकर वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ये भी पढ़ें: Deputy CM Post: राज्यों में खत्म हो जाएगा उपमुख्यमंत्री का पद? सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।