विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Photo: परीक्षा में छात्र ना कर पाए नकल, कॉलेज ने बच्चों के सिर पर पहना दिए गत्ते के डिब्बे

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Sat, 19 Oct 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 08:47 AM (IST)

कर्नाटक में बच्चों के नकल करने से रोकने के लिए अजीबोगरीब तरीका निकाला गया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Viral Photo: परीक्षा में छात्र ना कर पाए नकल, कॉलेज ने बच्चों के सिर पर पहना दिए गत्ते के डिब्बे
Viral Photo: परीक्षा में छात्र ना कर पाए नकल, कॉलेज ने बच्चों के सिर पर पहना दिए गत्ते के डिब्बे

नई दिल्ली,एजेंसी। परीक्षा के समय बच्चे किसी भी तरह की कोई नकल ना कर सकें उसके लिए स्कूल और कॉलेज क्या-क्या नहीं करते। कभी रोल नंबर में बदलाव तो कभी सीटिंग की ऐसी व्यवस्था की जाती है कि बच्चे किसी दूसरे की कॉपी में से कुछ ना देख सके। कर्नाटक में तो परीक्षा में बच्चों को नकल से रोकने के लिए अनोखा तरीका निकाला गया है।

   

कर्नाटक के कॉलेज में नकल रोकने का अनोखा तरीका

कर्नाटक के हावेरी स्थित भगत प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में बच्चे नकल ना कर सकें इसलिए उनके सिर पर गत्ते के डिब्बे पहना दिए हए। ये गत्तों के डिब्बों सामने की तरफ खुले हुए थे। जिससे बच्चे देख सकें और अपना पेपर लिख सकें।

   

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर भी परीक्षा के दौरान की तस्वीरें खबू वायरल हो रही हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। तस्वीरों में आप भी साफ देख सकते हैं कि जिस टीचर की परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगी थी। वह खुद भी हस रही थी। परीक्षा के समय एक दूसरे को देखकर बच्चे भी काफी हंसते हुए नजर आए।

  

राज्य सरकार ने जारी किया नोटिस

खबरों के अनुसार, राज्य सरकार ने अब मामले सामने आने के बाद कॉलेज को एक नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सार्वजनिक निर्देश विभाग के उप निदेशक एसएस पीरजे कहा कि हमने नोटिस जारी करते हुए कॉलेज प्रबंधन को एक लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारे संज्ञान में आती है तो विभाग स्कूल का लाइसेंस भी रद कर सकता है।

हालांकि, ये पहला मामला नहीं है इससे पहले इसी साल मैक्सिको में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां भी नक्ल रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को गत्ते के डिब्बे पहनाकर परीक्षा में बैठाया गया था।